Beach Games 2024, Diu

बीच गेम्स 2024, दीव Beach Games 2024, Diu

बीच गेम्स 2024, दीव Beach Games 2024, Diu

हाल ही में बीच गेम 2024 का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जो की दादरा नगर हवेली दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश में स्थित दीव के प्राचीन ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर आयोजित किए गए थे।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीच गेम्स 2024 के लिए अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि एथलीटों की ऊर्जा और दीव की अप्रतिम सुंदरता ने एक अलग ही माहौल बनाया है, जो की बहुत ही उत्साहवर्धक है।

बीच गेम्स 2024, दीव Beach Games 2024, Diu

प्रथम बीच गेम्स 2024

4 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किए गए बीच गेम्स 2024 का पहला संस्करण दीव के ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर आयोजित किया गया था, जो की भारत के स्वच्छ और टिकाऊ पर्यटन के ब्लू फ्लैग प्रमाणित वाले 12 संस्थान में से एक है।

इस संस्करण में कुल 8 खेलों में प्रतिस्पर्धा की गई जिनमें वॉलीबॉल, बीच बॉक्सिंग, बीच सौकर, बीच कबड्डी, रस्सा कशी, समुद्र तैराकी और मलखंब आदि शामिल है।

बीच गेम 2024 में 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 वर्ष से कम उम्र के 1404 युवा प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया था।

बीच गेम्स 2024 के विजेताओं की सूची

4 जनवरी से 11 जनवरी तक खेले गए पहले बीच गेम 2024 में मध्य प्रदेश में 7 स्वर्ण पदक सहित कुल 18 पदक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। और महाराष्ट्र 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 14 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं तमिलनाडु, उत्तराखंड और दादरा नगर हवेली, दमन और दीव ने 12-12 पदक जीतकर अपना बेहतर प्रदर्शन दिया।

ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण क्या है

दुनिया में कई समुद्री बीच है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। और लोग यहां पर घूमने आना पसंद भी करते हैं।

ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण दुनिया का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित इको – लेबल प्रमाणन है, जो कि समुद्र तटों, मरीना बीच और नौका विहार संचालकों के उपयोगकर्ताओं को दिया जाता है।

ब्लू फ्लैग प्रमाणन 33 मानदंडों  के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। इन मानदंडों को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है।

1 ) पर्यावरण संबंधी शिक्षा एवं सूचना

2 ) नहाने के पानी की गुणवत्ता प्रमाण

3 ) पर्यावरण प्रबंधन

4 ) समुद्र तटों में संरक्षण और सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना

फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (FEE) द्वारा 1985 में फ्रांस के पेरिस में ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण का आरंभ किया गया था।

भारत के 12 ब्लू फ्लैग प्रमाणिक समुद्री तटों की सूची

अक्टूबर 2022 तक भारत में कुल 12 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणित किया गया है।

1 ) शिवराजपुर – गुजरात

2 ) घोघला बीच – दमन-दीव, दादरा और नगर हवेली

3 ) कसर कोड बीच – कर्नाटक

4 ) पदुबिद्री तट – कर्नाटक

5 ) कप्पड़ – केरल

6 ) ऋषिकोंडा – आंध्र प्रदेश

7 ) कोवलम बीच – तमिल नाडु

8 ) गोल्डन बीच – उड़ीसा

9 ) राधा नगर तट – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

10 ) ईडन बीच – पुडुचेरी

11 ) थुंडी बीच – लक्षद्वीप

12 ) कदमत बीच – लक्षद्वीप


बीच गेम्स 2024 संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) बीच गेम्स 2024 किस राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किए गए थे ?

उत्तर : दादरा नगर हवेली, दमन और दीव मे दीव के घोघला बीच पर

2 ) बीच गेम्स 2024 में किस राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया ?

उत्तर : मध्य प्रदेश प्रथम और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा

3 ) बीच गेम्स 2024 का कौन सा संस्करण है ?

उत्तर : पहला संस्करण

4 ) बीच गेम्स 2024 में कितने खेलों में प्रतिस्पर्धा की गई ?

उत्तर : आठ खेलों में

5 ) भारत में कुल कितने समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणित किया गया है ?

उत्तर : भारत में के कुल 12 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणित किया गया है।

Diu Beach Games 2024 ma Games no Nazaro. #shakilkashmani #trending #yesdiusamachar

खेले गए महत्वपूर्ण खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम्सइंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्सएशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप

केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं

सुकन्या समृद्धि योजनापीएम स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाकिसान विकास पत्र योजना
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीमप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
पीएम विश्वकर्मा योजनाअटल पेंशन योजना
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशनपी एम उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजनापीएम किसान सम्मन निधि योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जन धन योजनाप्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

परीक्षाओं के अध्ययन हेतु  महत्वपूर्ण लिंक

नोबेल पुरस्कार 2023वस्तू एंव सेवा कर (GST)
Last 6 months current affairsराष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
देश में बदले गए सभी नामभारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव ऑपरेशन
सभी युद्ध अभ्यासपंचायती राज व्यवस्था
पंचवर्षीय योजनाभोपाल गैस ट्रेजेडी
ऑपरेशन पोलोराष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सन्मान पुरस्कार