मिझोराम राज्य संपूर्ण जानकारी | Mizoram state information in hindi

मिझोराम राज्य संपूर्ण जानकारी | Mizoram state information in hindi

मिझोराम राज्य संपूर्ण जानकारी | Mizoram state information in hindi

मिजोराम भारतीय संघ राज्य का एक राज्य है, जो सन जनवरी 1972 में असम राज्य से अलग करके एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया । बाद में 20 फरवरी 1987 को भारत के 23 वे राज्य का दर्जा दिया गया ।

यह राज्य पहाड़ियों पर बसा हुआ है। इसलिए इस राज्य को पहाड़ों की धरती भी कहा जाता है। यहां की जनजाति मिझो जनजाति के नाम पर इस राज्य का नाम मिजोरम रखा गया।

मिझो और अंग्रेजी भाषा को राज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में जाना जाता है।

मिजोरम राज्य की राजधानी आइजोल है। और राज्य के  सबसे बड़े शहर के नाम से भी जाना जाता है

मिजोरम देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है, जिसकी कुल जनसंख्या 1091014 है।

मिजो नेशनल फ्रंट के नेता लाल डेंगा मिजोरम राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं।

मिजोरम केरल के बाद दूसरा सबसे अधिक साक्षरता दर वाला राज्य है। जिसकी 2011 के जनगणना के अनुसार कुल साक्षरता 91.58% है।

मिजोरम राज्य में औद्योगिक विकास न होने की वजह सेवहां की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है। मिजोरम में झूम प्रकार की खेती की जाती है। और वहां के 80% से भी ज्यादा लोग खेती पर निर्भर है।

मिझोराम राज्य संपूर्ण जानकारी | Mizoram state information in hindi

मिजोराम राज्य की सामान्य जानकारी

गठन : 20 फरवरी 1987

राजधानी : आइजोल

जिलों की संख्या : 11 जिले

क्षेत्र दर्ज : 24 वा (क्षेत्रफल में )

उच्च न्यायालय : गुवाहाटी उच्च न्यायालय

राज भाषा : मिझो और इंग्लिश


मिजोरम राज्य के जिले

मिजोरम के 11 जिलो की सुचि

आइजोल, लॉन्गतलाई, सइहा, लुंगलेई, हनाहथिआल, सेरछिप, खावजौल, ममित, चम्फाई, कोलाशिव, सइतुआल…


मिजोरम विधान मंडल

मिजोरम विधान मंडल एक सदनीय विधानमंडल है। और मिजोरम विधानसभा मेंकल 40 सिटे हैं। मिजोराम मे 2023 के विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल मूवमेंट 27 सीट, मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीट, बीजेपी 2 सीट और कांग्रेसने 1 सेट हासिल की।

संसदीय सिटे

लोकसभा : 1 सीट

राज्यसभा : 1 सीट


मिजोरम राज्य सरकार (2023)

मुख्यमंत्री : लालदुहोमा (ZPM)

उप मुख्यमंत्री :

राज्यपाल : कांभांपती हरी बाबू

मुख्य न्यायाधीश :न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर (Acting)


मिजोरम की जनसंख्या (2011 के अनुसार )

कुल जनसंख्या : 1091014 देश की आबादी का

ग्रामीण जनसंख्या : 47.89%

शहरी जनसंख्या : 52.11%

घनत्व : 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

साक्षरता : 91.58%

लिंगानुपात : 976/1000

मिजोरम की धर्म के आधार पर जनसंख्या

इसाई : 87.16%, बौद्ध : 8.51%, हिंदू : 2.75%, मुस्लिम : 1.35%, जैन : 0.03%, सिख : 0.03%, अन्य : 0.07%

मिजोरम राज्य की भाषा के आधार पर जनसंख्या

मिजो (73.13%), चकमा (8.51%), मारा (3.84), त्रिपुरी (2.99%), पावी (2.62%), पैटे (2.04%), हमर (1.65%), बंगाली (1.37%), अन्य (3.85%)


मिजोरम के राजकीय प्रतीक

राजकीय प्राणी : हिमालय सुरो

राजकीय पक्षी : श्रीमती ध्युम  का तितिर

राजकीय फूल : लाल बांडा

राजकीय वृक्ष : गुलाब शाहबालूत


मिजोरम के राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य

  •   राष्ट्रीय उद्यान : मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान, फाऊंगपुई राष्ट्रीय उद्यान
  • वन्य जीव अभ्यारण : दंपा रिजर्व, न्हेंगपुई वन्य जीव अभ्यारण, ख्वांगलुंग वन्य जीव अभ्यारण्य, लेंगटेंग वन्य जीव अभ्यारण्य, टोकालो वन्य जीव अभ्यारण, पॉलरेंग वन्य जीव अभ्यारण्य, तवि वन्य जीव अभ्यारण्य,

मिजोरम के पर्यटन स्थल

मिजोरम राज्य में जाने का रास्ता बहुत ही लंबा और कठिन होने के वजह से इस राज्य में बहुत ही कम पर्यटक घूमने आते हैं। और यहां पर घूमने के लिए अन्य राज्य के लोगों को इनर लाइन परमिट भी लेना पड़ता है। तभ ही अन्य राज्य के लोग यहां घूमने आ सकते हैं।

मिजोरम के पर्यटक स्थलों में आइजोल, बेटा वांग फॉल्स, रेईक, सेरचिप, लुंगलेई (लुंगलेई मतलब चट्टान का पुल है), चंपई, साईया, मैमित, कोलासिब, हनुइफांग


मिजोरम राज्य पर संभाव्य प्रश्न

  1. मिजोरम के मुख्यमंत्री कौन है ? – लालदुहोमा
  2. मिजोरम में कौन सी पार्टी सत्ता में है ? – जोरम पीपुल मूवमेंट
  3. मिजोरम की राजभाषा कौन सी है ? – मिझो और इंग्लिश
  4. मिजोरम की राजधानी क्या है ? – आइजोल
  5. मिजोरम विधानसभा में कितनी सिटे है ? – 40 सिटे
  6. मिजोरम में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान है ? – मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान
  7. मिजोरम में कौन सा व्याघ्र प्रकल्प है ? – दंपा व्याघ्र प्रकल्प
  8. मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री कौन है ? – लाल डेंगा

कर्नाटक राज्य संपूर्ण जानकारी | KARNATAKA STATE INFORMATION IN HINDI