Mumbai Trans Harbour Link |मुंबई-ट्रांस-हार्बर-लिंक-भारत-का-सबसे-लंबा-समुद्री-पुल

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल | mUMBAI

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल

भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य महाराष्ट्र में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), जिस पुल को आधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा सेवा अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 जनवरी 2024 को किया गया ।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल | Mumbai Trans Harbour Link

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL)

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक एक भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल है जिसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है। यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होकर एलिफेंटा द्वीप से ठाने क्रीक को पार करके नवी मुंबई के न्हावा सेवा के पास चिरले गांव में समाप्त होता है।

यातायात सुविधा

अप्रैल 2018 में शुरू किए गए इस परियोजना को पूर्ण होने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा, इस पुल के तैयार हो जाने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच 2 घंटे की लंबी यात्रा कम होकर लगभग 20 मिनट तक ही सीमित हो जाएगी।

17843 करोड रुपए की लागत से बनेइस पुल परचार पहियों गाड़ियों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखा गया है, वही बाइक और रिक्शा को अनुमति नहीं दी गई है।

(MTHL) परियोजना के प्रमुख घटक

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पुल की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है, जिसमें पुल के दोनों तरफ के जमीनी छोर की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। और 16.5 किलोमीटर की समुद्री लंबाई है।

सी-लिंक मे 3+3 लेंन के साथ कुल 6 लेन का रास्ता है, और दोनों तरफ एक आपातकालीन रास्ता है।

यहां पुल मुंबई के सेवरी, शिवाजी नगर और जसाई में राजमार्ग SH-54 और NH-348 से चिरले गांव के पास इंटरचेंज करेगा।

 (MTHL)परियोजना के लिए लागत और निर्माण कार्य

अप्रैल 2018 को शुरू किए गए 21.8 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले पुल के इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अनुमानित राशि 17843 करोड रुपए है।

MMRDA ने MTHLप्रोजेक्ट के जनरल कंसल्टेंट के लिए दिसंबर 2016 में PADECO कंपनी लिमिटेड़, TY लीन इंटरनेशनल कंसोर्टियम, दार अल- हंदासा और मेसर्स AECOM को नियुक्त किया है।

MTHL परियोजना के निर्माण कार्य के लिए लार्सन ऐंड टुब्रो, IHI कॉर्पोरेशन, देवू ई एंड सी और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को चुना गया था

इस परियोजना को सफल बनाने में लगभग 17000 से अधिक मजदुरों और 1500 इंजिनियरों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।

MTHL परियोजना की विशेषताएं

शुरुआत : अप्रैल 2018

कार्य समाप्त : दिसंबर 2024

कुल लंबाई : 21.8 किलोमीटर

समुद्री लंबाई : 16.5 किलोमीटर

जमीन पर लंबाई : 5.5 किलोमीटर

रोड लेन : 6 लेन + दोनों तरफ एक आपातकालीन लेन

निर्माण कार्य लागत : 17843 करोड रुपए

सहभागी देश : जापान

अटल सेतु संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का अधिकारिक नाम क्या है।

उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) को अधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा सेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाता है।

2 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की कुल लंबाई कितनी है।

उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), जिसे अटल सेतु नाम से भी जाना जाता है, इसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है।

3 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना निर्माण के लिए कुल अनुमानित लागत कितनी है।

उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना निर्माण के लिए कुल अनुमानित राशि 17843 करोड रुपए है।

4 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना कितने लेन का है ।

उत्तर : कुल 6 लेन का रास्ता है, और दोनों तरफ एक आपातकालीन रास्ता है।

5 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की समुद्री लंबाई और जमिनी लंबाई कितनी है।

उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की समुद्री लंबाई 16.5 किमी है, और जमिन पर 5.5 किमी लंबा है।

परीक्षाओं के अध्ययन हेतु  महत्वपूर्ण लिंक

ऑपरेशन पोलोवस्तू एंव सेवा कर (GST)
Last 6 months current affairsराष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
देश में बदले गए सभी नामभारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव ऑपरेशन
सभी युद्ध अभ्यासपंचायती राज व्यवस्था
पंचवर्षीय योजनाभोपाल गैस ट्रेजेडी
नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार

RECENT POST

  • Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट

    Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट

    Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट परिचय बिहार चुनाव 2025 भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रहा है, जिसका विश्लेषण समाज, राजनीति, प्रशासनिक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए शिक्षा तथा परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है। Wikimedia Commons 1.…

  • Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025

    Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025

    Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025 दिल्ली ब्लास्ट एक दुखद घटना है, जो 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। यह घटना सामान्य ज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी जगह, प्रभाव और प्रशासनिक प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रही। 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे,…

  • Nagpurs Most Dangerous Underpass! | नागपुर का सबसे खतरनाक अंडरपास! 

    Nagpurs Most Dangerous Underpass! | नागपुर का सबसे खतरनाक अंडरपास! 

    Nagpurs Most Dangerous Underpass! | नागपुर का सबसे खतरनाक अंडरपास!  नागपुर के मनीष नगर क्षेत्र में बना अंडरपास (रेलवे अंडर ब्रिज – RUB) स्थानीय नागरिकों के लिए एक सुविधा के बजाय रोज़ का संकट बन चुका है। इस अंडरपास को जनता की आवाज उठाने, सरकारी निकायों की लापरवाही और घटिया निर्माण गुणवत्ता को उजागर करने के…