Table of Contents
Toggleनागपूर जिला सामान्य जानकारी
नागपूर महाराष्ट्र के प्राकृतिक विभाग के अनुसार विदर्भ का सबसे महत्वपूर्ण जिला है। साथ ही नागपूर एक प्रशासकीय विभाग है, जिसके अंतर्गत नागपूर, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा और गडचिरोली जैसे कुल 6 जिलो का समावेश हैं।
नागपुर से मुंबई तक समृद्धि महामार्ग गया है। जो की नागपुर के शिवमडका गांव से लेकर मुंबई के अमने गांव तक कुल 10 जिलों को जोड़ता है।
नागपुर जिले से वाराणसी से कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय महामार्ग – 44 गुजरता है, जिसे पहले राष्ट्रीय महामार्ग -7 के नाम से जाना जाता था।
नागपुर जिला विशेष
स्थापना : 1702
क्षेत्रफल : 9892 किमी वर्ग
जनसंख्या (2011) : 4653171
पुरुष जनसंख्या : 2388558
महिला जनसंख्या : 2264613
लिंग अनुपात : 932
साक्षरता : 89.52 प्रतिशत
घनता : 470
पुरुष साक्षरता : 93.76 प्रतिशत
महिला साक्षरता : 85.07 प्रतिशत
औषतन पर्जन्य : 1205 मिलिमीटर (115 cm)
नागपूर जिले का इतिहास
महाराष्ट्र की उप राजधानी के नाम से चर्चित नागपुर शहर की रचना वर्ष 1702 में गोंड राजा बख्त बुलंदशाह राजा ने की थी। नागपुर शहर नाग नदी के किनारे होने की वजह से इसे नागपुर यह नाम दिया गया।
नागपुर शहर भोंसले राजाओं के समय राजधानी हुआ करता था, और तब से नागपूर मे संत्रे की फसल भारी मात्रा में होने लगी तभी से नागपुर संत्रा नगरी (Orange City) नाम से प्रसिद्ध हुआ।
1817 में अंग्रेजों ने भोंसले राजाओं को हराया, और 1853 में नागपुर को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। बाद में भारत स्वतंत्रता के बाद नागपुर को महाराष्ट्र में शामिल कर लिया गया।
अंग्रेज ने नागपुर पर अपने आधिपत्य के बाद वर्ष 1867 में ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवेमार्ग की शुरुआत की थी।
हर साल विधानसभा के होने वाले तीन अधिवेशनों में से एक हिवाळी अधिवेशन नागपुर में किया जाता है।
नागपुर जिले की भौगोलिक जानकारी
भारत के केंद्र में स्थित नागपुर जिले का कुल क्षेत्रफल 9892 किमी वर्ग है। जिसकी कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 46,53,171 है। जिनमें पुरुष 23,88,558 और महिलाए 22,64,613 है। नागपुर की कुल जनसंख्या घंनता 470 व्यक्ती किमी वर्ग है। नागपुर जिले का साक्षरता प्रमाण 89.52 प्रतिशत है, जो कि महाराष्ट्र में मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के बाद तीसरा सबसे बड़ा शिक्षित जिला है। नागपुर का प्रतिवर्ष औसतन पर्जन्यमान 1205 मिलीमीटर (115 cm) है।
नागपुर के पड़ोसी जिले
नागपुर जिले के उत्तर में मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा और शिवनी जिला, पूर्व में भंडारा जिला, दक्षिण में चंद्रपुर जिला और पश्चिम में वर्धा जिला है।
नागपुर के तालुके
रामटेक, सावनेर, मौदा, उमरेड, भिवापुर, कळमेश्वर, काटोल, हिंगना, नरखेड, कुही, पारशिवनी, कामठी, नागपुर शहर, नागपुर ग्रामीण
नागपुर शहर के उत्तर में सतपुड़ा पर्वत रांग और रामटेक तालुका है, पूर्व में अंबागढ़ और चापेगडी पहाड़ी के साथ मौदा और कुही तालुका भी है, दक्षिण में भिवापुर तालुका और पश्चिम में गरमसुर पहाड़ी और नरखेड तालुका है।
नागपुर के पर्यटन और धार्मिक स्थल
1 ) राम मंदिर,रामटेक 2) कालिदास स्मारक, रामटेक 3) सीताबर्डी किला, नागपुर 4) दीक्षा भूमि, नागपुर 5) ड्रैगन पैलेस टेंपल, कामठी 6) महाराज बाग, नागपुर 7) रमन विज्ञान केंद्र, नागपुर 8) गणेश टेकड़ी, नागपुर 9) गणपति मंदिर, आदासा 10) चैतन्यश्वर मंदिर, अंभोरा 11) विट्ठल मंदिर, धापेवाडा 12) अंबा देवी मंदिर, कोराड़ी 13) खिंडसी तलाव, खिंडसी 14) ताज बाग दर्रा, नागपुर 15) जीरो माइल स्टोन 16) कुंवारा भीमसेन मंदिर 17) पेंच व्याघ्र प्रकल्प
नागपुर की नदी और बाँध
नाग नदी, वैनगंगा नदी, जाम नदी, कांचन नदी, कोलार नदी, पेंच नदी, कन्हान नदी और वर्धा नदी आदी.
तोतलाडोह बाँध, खैरी बाँध, नाद बाँध, रामटेक बाँध, वडगांव बाँध, फुटाळा तलाव, गांधी सागर तलाव आदी .
खनिज संसाधन
महाराष्ट्र की प्राकृतिक रचना की वजह से महाराष्ट्र में अपार खनिज संसाधनों का भंडार है, जिसमें से सिर्फ विदर्भ में ही 80 से 90% खनिज संसाधन प्राप्त होते हैं।
जिनमें नागपुर में पाए जाने वाले खनिज इस प्रकार है : तांबा, टंगस्टन, मॅग्निज, चुनखड़ी, डोलोमाईट, दगडि कोळसा, लोह खनिज, क्रोमाईट, अभ्रक आदी.
नागपुर के महत्वपूर्ण स्थल
1 ) डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतळ, सोनेगांव
2) राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ, नागपुर (1925)
3) पंजाब राव देशमुख कृषी विद्यापीठ
4) हिस्लॉप कॉलेज (1890)
5) एम्प्रेस मिल (1877)
6) नागपुर की लड़कियों की पहली शाला (1857)
7) कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विद्यापीठ, रामटेक
8) पशु वैद्यकिया और मत्स्य विज्ञान विद्यापीठ
9) कोराडी औष्णिक विद्युत केंद्र
10) खापरखेडा औष्णिक विद्युत केंद्र
महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) नागपुर जिले की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई थी ?
उत्तर : नागपुर जिले की स्थापना वर्ष 1702 में गोंड राजा बख्त बुलंद द्वारा की गई थी।
2 ) 2011 के जनगणना के अनुसार नागपुर जिले की जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर : 46,53,171
3 ) राष्ट्रपति तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर : 1925
4 ) कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विद्यापीठ, रामटेक किस जिले में स्थित है ?
उत्तर : नागपुर
5 ) नागपुर शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
उत्तर : नाग नदी
6 ) नागपुर को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : संत्रा नगरी (Orange City)
7 ) नागपुर प्रशासकीय विभाग में कितने जिलों का समावेश होता है ?
उत्तर : नागपूर, भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा और गडचिरोली जैसे कुल 6 जिलो का समावेश हैं।
8 ) नागपुर जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर : 9892 किमी वर्ग
परीक्षाओं के अध्ययन हेतु महत्वपूर्ण लिंक
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
| नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कारसाहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कारपद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स | एशियाई खेल 2023 |
| खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
| बीच गेम्स 2024, दीव |
केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं
RECENT POST
-
Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?
संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…
-
Intermittent Fasting क्या है?
Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…
-
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं?
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं? आज के समय में बहुत से लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय या बजट नहीं होता। कई लोग Google पर रोज़ सर्च करते हैं— अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो…