Table of Contents
Toggleखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम (KIUG) संपूर्ण जानकारी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम (KIUG) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का विकास करने और खेल भावना को पुनर्जीवित करने हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020 से प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का पहला संस्करण खेलो इंडिया युवा गेम्स के सफलता के बाद वर्ष 2020 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। जिस में भारत सरकार को बहुत ही अच्छी सफलता मिली।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के खेलों की सूची
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी, व्यायाम, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जूडो, बाडलगाना, फील्ड हॉकी, टेनिस, टेबल टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग, तैरना, रग्बी संग, वॉलीबॉल,कराटे, भारत्तोलन और ताइक्वांडो आदि खेलों में प्रतियोगिता की गई।
खेलो इंडिया कार्यक्रम क्यों जरूरी है ?
खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में भारतीय खेल प्राधिकरण और भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा जमीनी स्तर पर भारतीय छात्रों में खेलों के विकास के लिए और खेल भावना और पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया एक कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्कूली छात्रों को 8 वर्षों के लिए ₹5 लाख की राशि सहायता प्रदान की जाती है जाती है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG), खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( KIUG) राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जाते हैं। इन खेलों में हर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और विश्वविद्यालयों के छात्र अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने राज्य के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सभी संस्करण और विजेताओं की सूची
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2020
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2020 में उड़ीसा के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ओड़ीसा में 22 फरवरी 2020 से 1 मार्च 2020 तक कुल 17 खेलों में आयोजित किया गया था।
संस्करण | वर्ष | मेजबान राज्य | प्रथम | द्वितीय | तृतीय |
पहला | 2020 | कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ओड़ीसा | पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ | सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र | पंजाबी विश्वविद्यालय, पंजाब |
Gold 🥇 : 17 Silver 🥈 : 19 Bronze 🥉: 10 Total : 46 | Gold 🥇 : 17 Silver 🥈 : 11 Bronze 🥉: 9 Total : 37 | Gold 🥇 : 13 Silver 🥈 : 6 Bronze 🥉: 14 Total : 33 |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 – 2022
खेलेंगे यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था। परंतु कोविड-19 महामारी की वजह से इन्हें 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया। फिर 24 अप्रैल 2022 से 3 मई 2022 तक स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जैन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक में खेला गया।
संस्करण | वर्ष | मेजबान राज्य | प्रथम | द्वितीय | तृतीय |
दूसरा | 2021 (स्थगित कॉविड-19) 2022 मे सुरु | स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जैन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक | जैन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ |
Gold 🥇 : 20 Silver 🥈 : 7 Bronze 🥉: 5 Total : 32 | Gold 🥇 : 17 Silver 🥈 : 15 Bronze 🥉: 19 Total : 51 | Gold 🥇 : 15 Silver 🥈 : 9 Bronze 🥉: 24 Total : 48 |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2022 – 2023
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण 25 मई 2023 से 3 जून 2023 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में कुल आयोजित किया गया था। संस्करण में कुल 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा की गई।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का शुभंकर जीतू ( बाराह सींगा हरीण)रखा गया था जिसे उत्तर प्रदेश के राज्य पशु के नाम से जाना जाता है।
संस्करण | वर्ष | मेजबान राज्य | प्रथम | द्वितीय | तृतीय |
तीसरा | 2022 के स्थगित करके 2023 मे खेले गए | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश | पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर | जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक |
Gold 🥇 : 26 Silver 🥈 : 17 Bronze 🥉: 26 Total : 69 | Gold 🥇 : 24 Silver 🥈 : 27 Bronze 🥉: 17 Total : 68 | Gold 🥇 : 16 Silver 🥈 : 10 Bronze 🥉: 6 Total : 32 |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2023 – 2024
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के 7 उत्तर पूर्वी राज्य में की गई थी, और इसका समापन 29 फरवरी 2024 को असम के गुवाहाटी में किया गया। KIUG का शुभंकर ‘अष्टलक्ष्मी’ रखा गया था।
संस्करण | वर्ष | मेजबान राज्य | प्रथम | द्वितीय | तृतीय |
चौथा | 2023 के स्थगित करके 2024 मे खेले गए | भारत के 7 उत्तर पूर्वी राज्य | चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर |
Gold 🥇 : 32 Silver 🥈 : 18 Bronze 🥉: 21 Total : 71 | Gold 🥇 : 28 Silver 🥈 : 14 Bronze 🥉: 8 Total : 42 | Gold 🥇 : 12 Silver 🥈 : 20 Bronze 🥉: 19 Total : 51 |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पर संभावित प्रश्न
1 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण कब और कहां आयोजित किया गया था ?
उत्तर : वर्ष 2020 में उड़ीसा के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ओड़ीसा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण संपन्न हुआ।
2 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण कब और कहां आयोजित किया गया था ?
उत्तर : 25 मई 2023 से 3 जून 2023 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण खेला गया।
3 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का चौथा संस्करण कहां पर आयोजित किया गया था ?
उत्तर : तेलुगू यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का चौथा संस्करण भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों मेंआयोजित किया गया था।
4 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर क्या है ?
उत्तर : ‘अष्टलक्ष्मी’ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2024 का शुभंकर है।
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
-
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय परिचय: असम भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में बसा एक समृद्ध सांस्कृतिक और जैवविविधता-प्रधान राज्य है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के बीच फैले उपजाऊ मैदान, घने जंगली अरण्य, विश्व-प्रसिद्ध अभयारण्य और बहुजातीय समाज असम की प्रमुख पहचान हैं। यह राज्य न केवल वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के…
-
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी परिचय अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक भौगोलिक रूप से विविध और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसे “उदय उदय का देश” (Land of the Rising Sun) भी कहा जाता है क्योंकि भारत में सूर्योदय सबसे पहले यहीं दिखाई…
-
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025 गणेश चतुर्थी 2025 कब है? गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 2025 में बुधवार, 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जन्मजयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। अन्य प्रमुख शहरों के मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त शहर पूजा समय पुणे 11:21…