Table of Contents
Toggleखेलो इंडिया युनिव्हर्सिटी गेम्स 2024 | KHELO INDIA UNIVERSITY GAMES (KIUG) 2024
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का विकास करने और खेल भावना को पुनर्जीवित करने हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020 से हर साल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण खेलो इंडिया युवा गेम्स के सफलता के बाद वर्ष 2020 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। जिस में भारत सरकार को बहुत ही अच्छी सफलता मिली।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मेजबान राज्य
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 – 24 के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 फरवरी से की गई थी। यह पहली बार था कि उत्तर पूर्वी राज्यों में किसी भी खेल का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया हो। इन खेलो का समापन 29 फरवरी 2024 को असम के गुवाहाटी में हुआ। इन खेलों में असम ने सबसे अधिक खेलों की मेजबानी की थी।
KIUG 2024 के विजेता
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य पदक के साथ कुल 71 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। यह पहली बार था की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने यह ताज अपने नाम किया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब ने 28 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ कुल 42 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने 12 स्वर्ण 20 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ कुल 51 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब ने 12 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ स्कूल 40 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
सबसे सफल एथलीट
उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक प्रत्यसा रे ने 4 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ, कुल 6 पदक जितकर KIUG 2024 के खेलों की सबसे सफल महिला एथलीट रही।
जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक के तैराक जेवियर माइकल डिसूजा जिन्होंने चार स्वर्ण पदक जीतकर KIUG 2024 के खेलो के सबसे सफल पुरुष एथलीट का सम्मान हासील किया।
KIUG 2024 का शुभंकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण के शुभंकर के रूप में “अष्टलक्ष्मी” को रखा गया है, जो की एक तितली के आकार का है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में संबोधित करते हुए कहा कि तितली को शुभंकर बनाने का उद्देश्य यह है, की भारत के उत्तर पूर्व राज्यों के आकांक्षाओं को नए पंख मिल रहे हैं।
KIUG 2024 की पदक तालिका
| क्रम | विश्वविद्यालय | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
| 1 | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | 32 | 18 | 21 | 71 |
| 2 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | 28 | 14 | 8 | 42 |
| 3 | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर | 12 | 20 | 19 | 51 |
| 4 | पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब | 12 | 12 | 16 | 40 |
| 5 | जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक | 12 | 7 | 6 | 25 |
KIUG संबंधित प्रश्न
1 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण की मेजबानी किस राज्य में आयोजित किया गया है ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 – 24 के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 फरवरी से की गई थी।
2 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 मे किस यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान हासिल किया ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
3 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर क्या है ?
उत्तर : “अष्टलक्ष्मी” को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर रखा गया है, जो की एक तितली है।
4 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के सबसे सफल पुरुष / महिला एथलीट कोण रहे ?
उत्तर : जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक के तैराक जेवियर माइकल डिसूजा और उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक प्रत्यसा रे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के सबसे सफल पुरुष / महिला एथलीट रहे।
5 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की सुरुआत कब से की गई ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की सुरुआत वर्ष 2020 मे उड़ीसा के भुवनेश्वर से की गई।
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
| नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
| साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
| पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
-
Rare Scaleless Snake Found in Nagpur | नागपुर में बिना-खवलों वाले पानी के साँप की दुर्लभ खोज, वैश्विक स्तर पर दर्ज
Rare Scaleless Snake Found in Nagpur | नागपुर में बिना-खवलों वाले पानी के साँप की दुर्लभ खोज, वैश्विक स्तर पर दर्ज नागपुर के सर्पमित्रों द्वारा रेस्क्यू किए गए बिना-खवलों वाले पानी के साँप पर किए गए शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज किया गया है। इस शोध लेखन को सोलापुर के सर्प अध्ययनकर्ता राहुल शिंदे…
-
Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट
Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट परिचय बिहार चुनाव 2025 भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रहा है, जिसका विश्लेषण समाज, राजनीति, प्रशासनिक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए शिक्षा तथा परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है। Wikimedia Commons 1.…
-
Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025
Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025 दिल्ली ब्लास्ट एक दुखद घटना है, जो 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। यह घटना सामान्य ज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी जगह, प्रभाव और प्रशासनिक प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रही। 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे,…