Table of Contents
Toggleखेलो इंडिया युनिव्हर्सिटी गेम्स 2024 | KHELO INDIA UNIVERSITY GAMES (KIUG) 2024
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का विकास करने और खेल भावना को पुनर्जीवित करने हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2020 से हर साल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण खेलो इंडिया युवा गेम्स के सफलता के बाद वर्ष 2020 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। जिस में भारत सरकार को बहुत ही अच्छी सफलता मिली।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मेजबान राज्य
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 – 24 के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 फरवरी से की गई थी। यह पहली बार था कि उत्तर पूर्वी राज्यों में किसी भी खेल का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया हो। इन खेलो का समापन 29 फरवरी 2024 को असम के गुवाहाटी में हुआ। इन खेलों में असम ने सबसे अधिक खेलों की मेजबानी की थी।
KIUG 2024 के विजेता
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य पदक के साथ कुल 71 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। यह पहली बार था की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने यह ताज अपने नाम किया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब ने 28 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ कुल 42 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने 12 स्वर्ण 20 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ कुल 51 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब ने 12 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ स्कूल 40 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
सबसे सफल एथलीट
उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक प्रत्यसा रे ने 4 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ, कुल 6 पदक जितकर KIUG 2024 के खेलों की सबसे सफल महिला एथलीट रही।
जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक के तैराक जेवियर माइकल डिसूजा जिन्होंने चार स्वर्ण पदक जीतकर KIUG 2024 के खेलो के सबसे सफल पुरुष एथलीट का सम्मान हासील किया।
KIUG 2024 का शुभंकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण के शुभंकर के रूप में “अष्टलक्ष्मी” को रखा गया है, जो की एक तितली के आकार का है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में संबोधित करते हुए कहा कि तितली को शुभंकर बनाने का उद्देश्य यह है, की भारत के उत्तर पूर्व राज्यों के आकांक्षाओं को नए पंख मिल रहे हैं।
KIUG 2024 की पदक तालिका
| क्रम | विश्वविद्यालय | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
| 1 | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | 32 | 18 | 21 | 71 |
| 2 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | 28 | 14 | 8 | 42 |
| 3 | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर | 12 | 20 | 19 | 51 |
| 4 | पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब | 12 | 12 | 16 | 40 |
| 5 | जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक | 12 | 7 | 6 | 25 |
KIUG संबंधित प्रश्न
1 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण की मेजबानी किस राज्य में आयोजित किया गया है ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 – 24 के चौथे संस्करण की मेजबानी भारत के सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 फरवरी से की गई थी।
2 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 मे किस यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान हासिल किया ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के चौथे संस्करण में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
3 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर क्या है ?
उत्तर : “अष्टलक्ष्मी” को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर रखा गया है, जो की एक तितली है।
4 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के सबसे सफल पुरुष / महिला एथलीट कोण रहे ?
उत्तर : जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक के तैराक जेवियर माइकल डिसूजा और उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक प्रत्यसा रे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के सबसे सफल पुरुष / महिला एथलीट रहे।
5 ) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की सुरुआत कब से की गई ?
उत्तर : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की सुरुआत वर्ष 2020 मे उड़ीसा के भुवनेश्वर से की गई।
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
| नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
| साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
| पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
-
Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?
संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…
-
Intermittent Fasting क्या है?
Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…
-
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं?
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं? आज के समय में बहुत से लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय या बजट नहीं होता। कई लोग Google पर रोज़ सर्च करते हैं— अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो…