खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 संपूर्ण जानकारी | KIYG 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 संपूर्ण जानकारी | KIYG 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 संपूर्ण जानकारी | KIYG 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का छठा संस्करण 19 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के चार शहर चेन्नई, मदुरई, त्रिचि, और कोयंबटूर में आयोजित किया गया था। इन खेलों में देशभर से 5600 से अधिक एथलीटन ने भाग लिया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 26 खेलों को शामिल किया गया था जिनमें स्क्वैश खेल को 2024 में नए खेल के रूप में शामिल किया गया। जबकि सिलंबम (एक स्वदेशी मार्शल आर्ट कारूप हैजिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु से हुई थी) को एक प्रदर्शन खेल के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के छठे संस्करण का उद्घाटन किया गया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का शुभंकर वीरा मंगई को घोषित किया गया था। जो की रानी वेलु नचियार से प्रेरित है। रानी वेलु नचियार को प्यार से वीरा मंगई भी कहा जाता है वह एक भारतीय रानी थी जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।

छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के पदक तालिका में महाराष्ट्र 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य पदक के साथ लगातार चौथी बार शीर्ष पर रहा। वहीं मेजबान राज्य तमिलनाडु 38 स्वर्ण, 31 रजत और 39 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा, और हरियाणा 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 संपूर्ण जानकारी | KIYG 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सभी संस्करण और विजेता राज्यो की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम 2018

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 का यहां पहला संस्करण था और इसे पहली बार नई दिल्ली में 31 जनवरी 2018 से 8 फरवरी 2018 तक खेला गया था। इस संस्करण में कुल 16 खेलो में प्रतियोगिता की गई।

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
पहला2018नई दिल्लीहरियाणामहाराष्ट्रनई दिल्ली
Gold 🥇 : 38 Silver 🥈 : 26 Bronze 🥉: 38 Total    : 102Gold 🥇 : 36 Silver 🥈 : 32 Bronze 🥉: 43 Total    :111Gold 🥇 : 25 Silver 🥈 : 29 Bronze 🥉: 40 Total    : 94

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 का दूसरा संस्करण महाराष्ट्र के पुणे में 9 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक खेला गया। इस संस्करण में कुल 18 खेलो में प्रतियोगिता की गई।

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
दूसरा2019पुणे, महाराष्ट्रमहाराष्ट्रहरियाणानई दिल्ली
Gold 🥇 : 85 Silver 🥈 : 62 Bronze 🥉: 81 Total    : 228Gold 🥇 : 62 Silver 🥈 : 56 Bronze 🥉: 60 Total    : 178Gold 🥇 : 48 Silver 🥈 : 37 Bronze 🥉: 51 Total    : 136

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का तीसरा संस्करण 10 जनवरी 2020 से 22 जनवरी को 2020 तक असम के गुवाहाटी में खेला गया। इस संस्करण में कुल 20 खेलो में प्रतियोगिता की गई।

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
तीसरा2020गुवाहाटी, असममहाराष्ट्रहरियाणानई दिल्ली
Gold 🥇 : 78 Silver 🥈 : 77 Bronze 🥉: 101 Total    : 256Gold 🥇 : 68 Silver 🥈 : 60 Bronze 🥉: 72 Total    : 200Gold 🥇 : 39 Silver 🥈 : 36 Bronze 🥉: 47 Total    : 122

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 – 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का चौथा संस्करण कोविड-19 महामारी की वजह से 4 जून 2022 से लेकर 13 जून 2022 तक हरियाणा के पंचकूला शहर में खेला गया खेला गया।इस संस्करण में कुल 25 खेलो में प्रतियोगिता की गई।

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
चौथा2021 कोविड-19 महामारी की वजह से 2022 में खेले गए    पंचकूला, हरियाणाहरियाणामहाराष्ट्रकर्नाटक
Gold 🥇 : 52 Silver 🥈 :39 Bronze 🥉: 46 Total    :137Gold 🥇 : 45 Silver 🥈 : 40 Bronze 🥉: 40 Total    : 125Gold 🥇 : 22 Silver 🥈 : 17 Bronze 🥉: 28 Total    : 67

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 – 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का पांचवा संस्करण कोविड-19 महामारी के वजह से 30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में खेला गया। इस संस्करण में कुल 27 खेलो में प्रतियोगिता की गई।

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
    पांचवा    2022 के खेल 2023 में हुए    भोपाल, मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रहरियाणामध्य प्रदेश
Gold 🥇 : 56 Silver 🥈 : 55 Bronze 🥉: 50 Total    : 161Gold 🥇 : 41 Silver 🥈 : 32 Bronze 🥉: 55 Total    : 128Gold 🥇 : 39 Silver 🥈 : 30 Bronze 🥉: 27 Total  : 96

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-2024

आयोजन : तमिलनाडु (चेन्नई, मदुरई, त्रिचि और कोयंबटूर)

संस्करण : छठा

शुभंकर : वीरा मंगई

विजेता : महाराष्ट्र

संस्करणवर्षमेजबान शहरप्रथमद्वितीयतृतीय
    छठा    2023 – 2024  चेन्नई, मदुरई, त्रिचि और कोयंबटूर, तमिलनाडुमहाराष्ट्रतमिलनाडुहरियाणा
Gold 🥇 : 57 Silver 🥈 : 41 Bronze 🥉: 53 Total    : 158Gold 🥇 : 38 Silver 🥈 : 21 Bronze 🥉: 39 Total    : 98Gold 🥇 : 35 Silver 🥈 : 22 Bronze 🥉: 46 Total  : 103

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स ( KIYG) भारतीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम का एक भाग है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्रों को 8 वर्षों के लिए ₹ 5 लाख की सहायता प्रदान की जाती है। जिससे की प्रतिभाशाली बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयार किया जा सके। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, और इन खेलों की शुरुआत वर्ष 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के नाम से नई दिल्ली में की गई थी। परंतु बाद में 2019 से इन खेलों का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया। यह संस्करण पुणे में हुआ था।

इन खेलों में सभी राज्यों के प्रतिभागी अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां विषय सभी परीक्षाओं के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। और आज हम इस लेख में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्य जानेंगे।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर पूछे गए प्रश्न

1 ) खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण कब और कहां हुआ था ?

उत्तर : खेलो इंडिया का पहला संस्करण वर्ष 2018 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

2) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का छठा संस्करण किस राज्य में आयोजित किया गया था ?

उत्तर : तमिलनाडु के चार शहर चेन्नई, मदुरई, त्रिचि और कोयंबटूर में आयोजित किया गया था।

3 ) खोलो खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के छठे संस्करण में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा ?

उत्तर : महाराष्ट्र 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा

4 ) खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र लगातार कितनी बार विजेता रहा ?

उत्तर : चौथी बार

5 ) छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का शुभंकर क्या है ?

उत्तर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का शुभंकर वीरा मंगई को घोषित किया गया था।


महत्वपूर्ण खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम्सइंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्सएशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीवखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024

महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची

नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024

केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं

सुकन्या समृद्धि योजनापीएम स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाकिसान विकास पत्र योजना
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीमप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
पीएम विश्वकर्मा योजनाअटल पेंशन योजना
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशनपी एम उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजनापीएम किसान सम्मन निधि योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जन धन योजनाप्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

परीक्षाओं के अध्ययन हेतु  महत्वपूर्ण लिंक

ऑपरेशन पोलोवस्तू एंव सेवा कर (GST)
Last 6 months current affairsराष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
देश में बदले गए सभी नामभारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव ऑपरेशन
सभी युद्ध अभ्यासपंचायती राज व्यवस्था
पंचवर्षीय योजनाभोपाल गैस ट्रेजेडी
नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार