मध्य प्रदेश राज्य की संपूर्ण जानकारी | Madhya Pradesh STATE

मध्य प्रदेश राज्य की संपूर्ण जानकारी | Madhya Pradesh STATE INFORMATION in hidni

मध्य प्रदेश राज्य की संपूर्ण जानकारी | Madhya Pradesh STATE

मध्य प्रदेश भारत का राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल 308,245 किमी वर्ग है, जो की भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38% भाग में बसा हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। 1 नवंबर 2000 को इसका विभाजन करके छत्तीसगढ़ नामक दूसरा राज्य तैयार किया गया। मध्य प्रदेश राज्य की सीमाएं पांच राज्यों से मिलती है। पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में गुजरात, उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र और उत्तर – पश्चिम में राजस्थान से मिलती है। मध्य प्रदेश खनिज संसाधनों में भारत का दूसरा सबसे समृद्ध राज्य है।

रवि शंकर शुक्ला मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे और उन्होने 1950 से 1956 तक 6 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

मध्य प्रदेश राज्य में हर वर्ष औसतन वर्षा 1371 मिमी होती है।

भारत के केंद्र में होने की वजह से मध्य प्रदेश राज्य को भारत का हृदय (Heart of India) भी कहा जाता है

मध्य प्रदेश राज्य की संपूर्ण जानकारी | Madhya Pradesh STATE

मध्य प्रदेश विशेष जानकारी

गठन :  1 नवंबर 1956

राजधानी : भोपाल

सबसे बड़ा शहर : इंदौर

जिलों की संख्या : 55

तहसील : 346

संभाग : 10

उच्च न्यायालय : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर

क्षेत्र दर्जा : दूसरा सबसे बड़ा

राजभाषा  : हिंदी


मध्य प्रदेश के 55 जिलो के नाम

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, अगरमालवा, रतलाम, भिंड, मुरैना, श्योपुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, चाचौडा, नीमच, मैहर |


मध्य प्रदेश विधानमंडल एक सदनिय

विधानसभा सिटे : 232 (231+1 एंग्लो इंडियन)

संसदीय सिटे

लोकसभा सीट : 29 सिटे

राज्य सभा सीट : 11 सिटे


मध्य प्रदेश सरकार (2023)

मुख्यमंत्री : श्री मोहन यादव (भाजपा)

उपमुख्यमंत्री : राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवा

राज्यपाल : मंगू भाई छगन भाई पटेल

उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश : न्यायमूर्ति रवि माली मठ


मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल और डाइमेंशन

क्षेत्रफल : 308,245 किमी वर्ग (111,914 वर्ग मील)

देश की तुलना में : 9.38%

उत्तर से दक्षिण लंबाई : 605 किमी

पूर्व से पश्चिम चौड़ाई  :870 किमी


मध्य प्रदेश राज्य की जनसंख्या (2011 के अनुसार)

जनसंख्या : 72,626,809

पुरुष जनसंख्या : 37,611,370 (51.8%)

महिला जनसंख्या : 34,984,645 (48.2%)

घनत्व : 240 किमी वर्ग

लिंगानुपात : 930/1000

धर्म के आधार पर जनसंख्या

हिंदू धर्म : 90.9%

मुस्लिम धर्म : 6.6%

जैन धर्म : 1%

इसाई धर्म : 0.3%

बौद्ध धर्म : 0.3%

सिख धर्म : 0.2%


मध्य प्रदेश राज्य के प्रतीक

राज्य प्राणी : बारासिंघा

राज्य पक्षी : दूधराज (शाह बुलबुल)

राज्य फूल : सफेद लिली

राज्य मछली : महासिर

राज्य पेड : बरगढ़

राज्य गीत : मेरा मध्य प्रदेश है

राज्य खेल : मलखंब

राज्य नृत्य : राय

प्रमुख जनजाति : भिल


मध्य प्रदेश राज्य के पर्यटन स्थल

मांडू, धार, पचमढ़ी, खजुराहो, भेड़ाघाट धबधबा, सांची स्तूप, भीमबेटका, महेश्वर,ग्वालियर का किला, उज्जैन का कुंभ मेला, शिवपुरी मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी है।


मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल

मांडू, खजुराहो, सांची स्तूप, महेश्वर, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, मैहर, पचमढ़ी, अमरकंटक, शिवपुरी, उज्जैन|


मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य

राष्ट्रीय उद्यान : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, माधव राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, कूनो राष्ट्रीय उद्यान, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान,

वन्य जीव अभयारण्य : मयूर अभयारण्य, वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य, कालीभीत अभयारण्य, कुणाल पालपुर अभयारण्य, पचमढ़ी अभयारण्य, गांधी सागर अभयारण्य, सरदारपुर पक्षी अभयारण्य, चंबल (घड़ियाल) अभयारण्य


मध्य प्रदेश के हवाई अड्डे और स्टेडियम

हवाई अड्डे : राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देवी अहिल्याबाई होळकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खजुराहो एयरपोर्ट, डुमना एयरपोर्ट

स्टेडियम : होलकर स्टेडियम- इंदौर, नेहरू स्टेडियम- इंदौर, कप्तान रूप सिंह स्टेडियम – ग्वालियर|


मध्य प्रदेश में प्रथम व्यक्ति

 प्रथम राज्यपाल : डॉ. बी. पट्टाभी सीतारमैया

 प्रथम महिला राज्यपाल : श्रीमती सरला ग्रेवाल

प्रथम मुख्यमंत्री : रवि शंकर शुक्ला

प्रथम महिला मुख्यमंत्री : उमा भारती

प्रथम विधानसभा अध्यक्ष : छबीलाल युगल

प्रथम महिला न्यायाधीश : श्रीमती सरोजिनी सक्सेना


मध्य प्रदेश राज्य पर पूछे गए प्रश्न

प्रश्न. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन है ?

उत्तर- भाजपा नेता मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रश्न. मध्य प्रदेश के राज्यपाल कौन है ?

उत्तर- वर्तमान में मंगू भाई छगन भाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल है।

प्रश्न. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में कोनसा क्रमांक आता है ?

उत्तर-  क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में दूसरा क्रमांक आता है I और भारत के कुल क्षेत्रफल के 9.38% भाग मध्य प्रदेश में है।

प्रश्न. देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।


तेलंगाना राज्य संपूर्ण जानकारी | TELANGANA STATE