Table of Contents
Toggleमुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल
भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य महाराष्ट्र में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), जिस पुल को आधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा सेवा अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 जनवरी 2024 को किया गया ।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL)
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक एक भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल है जिसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है। यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होकर एलिफेंटा द्वीप से ठाने क्रीक को पार करके नवी मुंबई के न्हावा सेवा के पास चिरले गांव में समाप्त होता है।
यातायात सुविधा
अप्रैल 2018 में शुरू किए गए इस परियोजना को पूर्ण होने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा, इस पुल के तैयार हो जाने से मुंबई और नवी मुंबई के बीच 2 घंटे की लंबी यात्रा कम होकर लगभग 20 मिनट तक ही सीमित हो जाएगी।
17843 करोड रुपए की लागत से बनेइस पुल परचार पहियों गाड़ियों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखा गया है, वही बाइक और रिक्शा को अनुमति नहीं दी गई है।
(MTHL) परियोजना के प्रमुख घटक
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पुल की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है, जिसमें पुल के दोनों तरफ के जमीनी छोर की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। और 16.5 किलोमीटर की समुद्री लंबाई है।
सी-लिंक मे 3+3 लेंन के साथ कुल 6 लेन का रास्ता है, और दोनों तरफ एक आपातकालीन रास्ता है।
यहां पुल मुंबई के सेवरी, शिवाजी नगर और जसाई में राजमार्ग SH-54 और NH-348 से चिरले गांव के पास इंटरचेंज करेगा।
(MTHL)परियोजना के लिए लागत और निर्माण कार्य
अप्रैल 2018 को शुरू किए गए 21.8 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले पुल के इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अनुमानित राशि 17843 करोड रुपए है।
MMRDA ने MTHLप्रोजेक्ट के जनरल कंसल्टेंट के लिए दिसंबर 2016 में PADECO कंपनी लिमिटेड़, TY लीन इंटरनेशनल कंसोर्टियम, दार अल- हंदासा और मेसर्स AECOM को नियुक्त किया है।
MTHL परियोजना के निर्माण कार्य के लिए लार्सन ऐंड टुब्रो, IHI कॉर्पोरेशन, देवू ई एंड सी और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को चुना गया था
इस परियोजना को सफल बनाने में लगभग 17000 से अधिक मजदुरों और 1500 इंजिनियरों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।
MTHL परियोजना की विशेषताएं
शुरुआत : अप्रैल 2018
कार्य समाप्त : दिसंबर 2024
कुल लंबाई : 21.8 किलोमीटर
समुद्री लंबाई : 16.5 किलोमीटर
जमीन पर लंबाई : 5.5 किलोमीटर
रोड लेन : 6 लेन + दोनों तरफ एक आपातकालीन लेन
निर्माण कार्य लागत : 17843 करोड रुपए
सहभागी देश : जापान
अटल सेतु संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का अधिकारिक नाम क्या है।
उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) को अधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा सेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाता है।
2 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की कुल लंबाई कितनी है।
उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), जिसे अटल सेतु नाम से भी जाना जाता है, इसकी कुल लंबाई 21.8 किमी है।
3 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना निर्माण के लिए कुल अनुमानित लागत कितनी है।
उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना निर्माण के लिए कुल अनुमानित राशि 17843 करोड रुपए है।
4 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना कितने लेन का है ।
उत्तर : कुल 6 लेन का रास्ता है, और दोनों तरफ एक आपातकालीन रास्ता है।
5 ) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की समुद्री लंबाई और जमिनी लंबाई कितनी है।
उत्तर : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना की समुद्री लंबाई 16.5 किमी है, और जमिन पर 5.5 किमी लंबा है।
परीक्षाओं के अध्ययन हेतु महत्वपूर्ण लिंक
RECENT POST
-
Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?
संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…
-
Intermittent Fasting क्या है?
Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…
-
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं?
How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं? आज के समय में बहुत से लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय या बजट नहीं होता। कई लोग Google पर रोज़ सर्च करते हैं— अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो…