पराक्रम दिवस 2025 | Parakram Diwas 2025

Parakram Diwas 2025 | पराक्रम दिवस 2025

Parakram Diwas 2025 | पराक्रम दिवस 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती)

हर साल संपूर्ण भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस त्यौहार की तरह मनाया जाता है, परंतु इसकी तैयारी तीन दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इस अवसर को और यादगार बनाने के लिए और पुरे देश में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को “पराक्रम दिवस” मनाया जाता है।


पराक्रम दिवस 2025 | Parakram Diwas 2025

पराक्रम दिवस की शुरुआत कब हुई?

जनवरी 2021 में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 124 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी द्वारा भारत के स्वतंत्रता के लिए किए गए प्रयासो को सम्मानित करने और भारतीय जनता में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 19 जनवरी 2021 को यह घोषणा की की संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ मनाया जाएगा। ‘ पराक्रम ‘ का अर्थ ‘वीरता’ या ‘साहस’ होता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में 23 जनवरी 2021 को पहला ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया। 

पराक्रम दिवस 2025  

23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी के साथ 2025 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भारत में “पराक्रम दिवस” की  पांचवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

पराक्रम दिवस 2025 के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थल, उड़ीसा के ऐतिहासिक शहर कटक के बाराबती किले में संस्कृति मंत्रालय द्वारा 23 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक पूरे 3 दिन तक एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह का उद्घाटन उड़ीसा के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मोहन चारण मांझी द्वारा 23 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सरकार का उपक्रम 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए पराक्रम को सम्मानित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 जनवरी को ‘ देश प्रेम दिवस ‘ मनाने का प्रस्ताव रखा। उसपर सरकार ने घोषणा की है कि 23 जनवरी 2021 से प्रतिवर्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म दिन के अवसर पर ‘ पराक्रम दिवस ‘ मनाया जाएगा।

नेताजी का प्रारंभिक जीवन   

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कुल चौदह भाई बहन थे, जिनमे से नेताजी नौवें पुत्र थे। उनकी माता का नाम प्रभावती दत्त और पीता का नाम जानकीनाथ बोस था। नेतजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पीता एक प्रसिद्ध और अमीर बंगाली वकील थे। नेताजी ने तत्कालीन कलकत्ता ( आज का कोलकाता) में स्कॉटिश चर्च कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज में पढ़ाई की, जहाँ उन्हें उनकी राष्ट्रवादी गतिविधियों के चलते 1916 में कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने 1919 में अपनी स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सक्रिय 

1927 में नेताजी, जवाहरलाल नेहरू के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में शामिल हुए, और वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की गई। परंतु गांधीवादी विचारों से मतभेद होने की वजह से उन्होंने वर्ष 1939 में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सुभाष चंद्र बोस ने 3 मई, 1939 को उत्तर प्रदेश के मकरौर उन्नाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। यह गट भारत में वामपंथी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है ।

इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) या आजाद हिंद फौज

रास बिहारी बोस ने जापानी सेना में नियंत्रण सिंगापुर में अक्टूबर 1942 को इंडियन नेशनल आर्मी (INA) के गठन की घोषणा की, जिसे ‘आजाद हिंद फौज’ भी कहा जाता है। जिसका नेतृत्व बाद मेंनेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था। जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी।


पराक्रम दिवस संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) पराक्रम दिवस 2025 किस दिन मनाया जाएगा ?

उत्तर : 23 जनवरी 2025 को उड़ीसा के ऐतिहासिक शहर कटक में ‘पराक्रम दिवस’ 2025 मनाया जाएगा।

2 ) 2025 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कौन सी जयंती मनाई जाएगी ?

उत्तर : 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी।

3 ) ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर : 3 मई, 1939 को उत्तर प्रदेश के मकरौर उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

4 ) पहली बार पराक्रम दिवस कब मनाया गया था ?

उत्तर : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में 23 जनवरी 2021 को पहली बार ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया।


महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस


संबंधित पोस्ट

संबंधित पोस्टलिंक
2025 को अपनी सबसे सफल वर्ष कैसे बनाएंयहां पढ़ें
2025 के पहले दिन की शुरुआत कैसे करेंयहां पढ़ें
महाकुंभ 2025यहां पढ़ें
संत रविदास जयंती 2025यहां पढ़ें
26वां विश्व कैंसर दिवसयहां पढ़ें
76वां गणतंत्र दिवस उत्सव 2025यहां पढ़ें
2025 मकर संक्रांतियहां पढ़ें
पोंगल 2025यहां पढ़ें
लोहड़ी 2025यहां पढ़ें
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025यहां पढ़ें

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com

  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर