Paralympic Games 2024 | पैरा ओलंपिक खेल 2024

Paralympic Games 2024 | पैरा ओलंपिक खेल 2024

Paralympic Games 2024 | पैरा ओलंपिक खेल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

       हर 4 वर्षों में ग्रीष्मकालीन (Summer) और शीतकालीन (Winter) ओलंपिक का आयोजन अलग-अलग देशों द्वारा किया जाता है। ग्रीष्म कालीन (Summer) ओलंपिक और पैरा ओलंपिक 2024 का आयोजन यूरोपीय देश फ्रांस के पेरिस में संपन्न हुए। पेरिस पैरालंपिक 2024 में दुनिया भर से कई देशों से 4400 से अधिक खिलाड़ि ने सहभागी थे। 2024 के पैरालंपिक खेलों में कुल 22 खेलों में 549 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया गया था।

       26 जुलाई 2024 से लेकर 11 अगस्त 2024 तक चले ग्रीष्मकालीन (Summer) ओलंपिक खेल में भारतीय खिलाड़ियों का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा परंतु 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक चले पैरा ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले ओलंपिक के मुकाबले अपना बेहतर प्रदर्शन किया और फ्रांस में आयोजित पैरा ओलंपिक 2024 में 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांश्य पदक के साथ कुल 29 पदक जीतकर शीर्ष 18 में अपनी जगह बनाई।

      चीन, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और नीदरलैंड्स क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे, और वही हमारे पड़ोसी देशों की बात करें तो श्रीलंका 75 और पाकिस्तान और नेपाल 79 स्थान पर रहे।

Paralympic Games 2024 | पैरा ओलंपिक खेल 2024

पैरा ओलंपिक पेरिस 2024 के पदक तालिका के शीर्ष 20 देश

अ.क्रदेशस्वर्ण पदकरजत पदककांश्य पदक कुल पदक
1चीन947650220
2ग्रेट ब्रिटेन494431124
3अमेरिका364227105
4नीदरलैंड्स27171256
5ब्राज़ील25263889
6इटली24153271
7यूक्रेन22283282
8फ्रांस19282875
9ऑस्ट्रेलिया18172863
10जापान14101741
11जर्मनी10142549
12कनाडा1091029
13उज़्बेकिस्तान109726
14ईरान810725
15स्वीटजरलैंड88521
16पोलैंड86923
17स्पेन7112240
18भारत791329
19कोलंबिया771428
20बेल्जियम74314

पैरालंपिक खेल 2024 के भारतीय पदक विजेता

     वर्ष 2024 के 29 पदकों के साथ पैरा ओलंपिक खेल के इतिहास में भारत ने 60 पदकों का आंकड़ा छू लिया। 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक चले पैरा ओलंपिक 2024 में कुल 84 पैरा- एथलीटों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल को पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वज वाहक के रूप में नामित किया गया था, और हरविंदर सिंह और प्रीति पाल को पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत के ध्वज वाहक के रूप में नामित किया गया था।

अ.क्रएथलीटखेलपदक
1अवनी लेखराशूटिंगस्वर्ण पदक
2नितेश कुमारबैडमिंटनस्वर्ण पदक
3सुमित अंतिलजैवलिन थ्रोस्वर्ण पदक
4नवदीप सिंहजैवलिन थ्रोस्वर्ण पदक
5प्रवीण कुमारहाई जंपस्वर्ण पदक
6हरविंदर सिंहतीरंदाजीस्वर्ण पदक
7धर्रमवीरक्लब थ्रोस्वर्ण पदक
8मनीष नरवालशूटिंगरजत पदक
9निषाद कुमारहाई जंपरजत पदक
10योगेश कथूनियाडिस्कस थ्रोरजत पदक
11भुलासिमाथी मुरुगेसनमहिला बैडमिंटनरजत पदक
12सुहास यथिराजबैडमिंटनरजत पदक
13शरद कुमारहाई जंपरजत पदक
14अजीत सिंहभला फेकरजत पदक
15सचिन खिलाड़ीगोला फेकरजत पदक
16प्रणव सुरमाक्लब थ्रोरजत पदक
17मोना अग्रवालशूटिंगकांस्य पदक
18प्रीति पालमहिला 100 मीटर एथलेटिक्सकांस्य पदक
19प्रीति पालमहिला 200 मीटर एथलेटिक्सकांस्य पदक
20रुबीना फ्रांसिसशूटिंगकांस्य पदक
21मनीषा रामदासबैडमिंटनकांस्य पदक
22राकेश कुमार / शीतल देवीतीरंदाजीकांस्य पदक
23निथ्या श्री सिवानमहिला बैडमिंटनकांस्य पदक
24दीप्ती जीवनजीमहिला 400 मीटर एथलेटिक्सकांस्य पदक
25मरियप्पन थंगवेलूहाई जंपकांस्य पदक
26सुंदर सिंह गुर्जरभला फेककांस्य पदक
27कपिल परमारजूडो (पुरुष 60 कि.ग्रा)कांस्य पदक
28होकाटो होतोझे सेमागोला फेककांस्य पदक
29सिमरनमहिला 200 मीटर एथलेटिक्सकांस्य पदक

पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) पैरालंपिक खेल 2024 का आयोजन किस देश में किया गया ?

उत्तर : पैरालंपिक खेल 2024 का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया।

2 ) पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 का आयोजन कब किया गया ?

उत्तर : पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 का आयोजन 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक किया गया।

3 ) पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते ?

उत्तर : पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 7 स्वर्ण पदक हासिल किए।

4 ) पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 में सर्वाधिक पदक किस देश ने हासिल कीए ?

उत्तर : 94 स्वर्ण, 76 रजत और 50 कांश्य पदक के साथ कुल 220 पदक जीतकर चीन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

5 ) पैरालंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है ?

उत्तर : भारतीय महिला एथलीट प्रीति पाल पैरालंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय महिला खिलाड़ी है।


महत्वपूर्ण खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024इंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024एशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीवमहिला प्रीमियर लीग 2024
पेरिस ओलंपिक 2024पेरिस पैरालंपिक 2024