Table of Contents
Toggleगणतंत्र दिवस परेड पुरस्कार विजेता 2024 | Republic Day Parade Award Winner 2024

26 नवंबर 1949 को संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान देश को समर्पित किया, और 26 जनवरी 1950 से यहां पूरे देश में लागू कर दिया गया था। और इसी दिन को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गणतंत्र परेड में प्रतिवर्ष देश के सभी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश अपने राज्य की संस्कृतिक विविधता और ताकत को प्रदर्शित करते हैं।
75 वा गणतंत्र दिवस 2024
26 जनवरी 2024 को पूरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने 30 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड 2024 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और झांकियों को सम्मानित किया।
इस वर्ष के पुरस्कार के लिए न्यायाधीशों के तीन पैनल और MyGov द्वारा आयोजित सार्वजनिक ऑनलाइन मतदान के परिणाम शामिल किए गए हैं।
न्यायाधीशों के पैनल द्वारा दिए गए पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता
तीनों सेनन में सर्वश्रेष्ठ : सिख रेजीमेंट दल की टुकड़ी को तीनों सेनाओं में उनके अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया।
सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ : दिल्ली पुलिस के महिला मार्चिंग दस्ता को सुरक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झांकी
प्रथम : उड़ीसा राज्य की झांकी “विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण” जो राज्य में महिलाओं की प्रगति को प्रदर्शित करता है।
दूसरा : गुजरात राज्य की “ धोर्डो : गुजरात के सीमा पर्यटन का एक वैश्विक प्रतीक” झांकी को चुना गया, जो गुजरात की सीमा पर्यटन पर प्रकाश डालती हैं।
तीसरा : तमिलनाडु राज्य की “प्राचीन तमिलनाडु में कुदावोलाई प्रणाली – लोकतंत्र की जननीं” झांकी को दिया गया।
मंत्रालय/विभाग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झांकी : संस्कृति मंत्रालय की झांकी “भारत : लोकतंत्र की जननीं” को दिया गया।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी “सेंट्रल विस्टा – विकसित भारत का प्रतिबिंब” को विशेष पुरस्कार दिया गया।
‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को एक विशेष स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
ऑनलाइन सार्वजनिक पसंद झांकी पुरस्कार
MyGov प्लेटफार्म द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन मतदान करके राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश और मंत्रालय/विभाग से अपनी पसंदीदा झांकी चुनने का विकल्प 25 से 27 जनवरी 2024 के बीच उपलब्ध किया गया था।
जिसके परिणाम है :
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी
तीनों सेनाओं में : राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट मार्चिंग टुकड़ी को जनता द्वारा सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी पसंद किया गया।
सीएपीएफ/अन्य सहायक बलो में सर्वश्रेष्ठ : सीआरपीएफ महिला मार्चिंग दस्ता को जनता ने ऑनलाइन सबसे अधिक पसंद किया।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झांकी
प्रथम : गुजरात राज्य की “धोर्डो : गुजरात के सीमा पर्यटन का एक वैश्विक प्रतीक” झांकी को जनता द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया।
दूसरा : उत्तर प्रदेश की “विकसित भारत समृद्ध विरासत” झांकी को ऑनलाइन वोट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
तीसरा : आंध्र प्रदेश की “आंध्र प्रदेश में स्कूली शिक्षा का परिवर्तन – छात्रों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना” झांकी को ऑनलाइन वोटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
केंद्रीय मंत्रालय विभाग श्रेणी में : गृह मंत्रालय की ‘जीवंत गांव’ झांकी को जनता द्वारा सर्वश्रेष्ठ झांकी का दर्ज दिया गया।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संभावना
1 ) न्यायाधीशों के पैनल द्वारा किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर : उड़ीसा राज्य की “विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण” झांकी को
2 ) न्यायाधीशों के पैनल द्वारा तीनों सेनाओं में किस सेना के दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर : सिख रेजीमेंट दल की टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया।
3 ) जनता द्वारा किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश की झांकी को ऑनलाइन सबसे अधिक पसंद किया गया ?
उत्तर : गुजरात राज्य की “धोर्डो : गुजरात के सीमा पर्यटन का एक वैश्विक प्रतीक” झांकी को जनता द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया।
4 ) जनता द्वारा तीनों सेनाओं में किस सेना के दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में पसंद किया गया ?
उत्तर : राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट मार्चिंग टुकड़ी को जनता द्वारा सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी पसंद किया गया।
5 ) 26 जनवरी 2024 को किस नंबर का गणतंत्र दिन मनाया गया ?
उत्तर : 75 वा
6 ) जनता द्वारा सीएपीएफ/अन्य सहायक बलो में किस दल कोजनता द्वारासबसे अधिकपसंद किया गया?
उत्तर : सीआरपीएफ महिला मार्चिंग दस्ता को जनता ने ऑनलाइन सबसे अधिक पसंद किया।
खेले गए महत्वपूर्ण खेलों की सूची
खेलो इंडिया यूथ गेम्स | इंडियन प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स | एशियाई खेल 2023 |
खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
बीच गेम्स 2024, दीव |