सुदर्शन सेतु / Sudarshan Setu

सुदर्शन सेतु / Sudarshan Setu

Table of Contents

सुदर्शन सेतु / Sudarshan Setu

भारत के सबसे अधिक कपास उत्पादक राज्य गुजरात में स्थित ‘सुदर्शन सेतु’ जिसको ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के नाम से भी जाना जाता हैं, जो की एक केबल आधारित पुल है। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी 2024 को किया गया।

सुदर्शन सेतु / Sudarshan Setu

सुदर्शन सेतु परियोजना की विशेषताएं

नाम : सुदर्शन सेतु
राज्य : गुजरात
अन्य नाम : ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज
स्थान : ओखा और बेयट द्वारका द्विप
कार्य शुरुआत : अक्टूबर 2017
उद्घाटन : 25 फरवरी 2024
उद्घाटक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लंबाई : 2.3 किमी (2320 मी.)
चौड़ाई : 27.20 मीटर
लेन : चार लेन
लागत : 979 करोड रूपए
द्वारा निर्मित : एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

ओखा – बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज (सुदर्शन सेतु)

भारत का सबसे लंबा केवल-स्टे ब्रिज ओखा – बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज, जिसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया है। इस पुल की कुल लंबाई 2.3 किमी (2320 मीटर) है। और यह ब्रिज बयट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप पर स्थित है, जो की द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है। यह पुल कच्छ की खाड़ी में स्थित बयट द्वारका द्वीप और ओखा में गुजरात की मुख्य भूमि को जोड़ता है।

सुदर्शन सेतु परियोजना के प्रमुख घटक

2.3 किमी (2320 मी) लंबे और चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का निर्माण 979 करोड रुपए लागत से किया है गया है। इस पुल के दोनों तरफ पैदल यात्रियों के लिए 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ है। 

यह पुल द्वारका द्विप को गुजरात के ओखा से SH 6A के साथ जोडता है।

सुदर्शन सेतु परियोजना के लिए लागत और निर्माण कार्य

सुदर्शन सेतु एक केवल आधारित ब्रिज है, जो कि भारत का आज तक का किसी भी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में बनाया गया सबसे लंबा पुल है, जो की पूरी तरह कंक्रीट और स्टील के तोरणों का उपयोग करके निर्माण किया गया है। इस पुल के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी, जिसकी मंजूरी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2016 में दी थी।

अक्टूबर 2017 में शुरू किए गए  इस पुल की कुल लागत 979 करोड रुपए थी, और लगभग 6 वर्षों के बाद 25 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

द्वारका द्वीप गुजरात

द्वारका बेट जिसे बेयट द्वारका नाम से भी जाना जाता है, यह गुजरात में कच्छ के खाडी के मुहाने बसा एक द्वीप है, जो कि गुजरात के ओखा शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

1980 के दशक में पुरातत्व विभाग के किए गए जांच के दौरान यहां पर मिट्टी के बर्तन और हड़प्पा कालीन कलाकृतियां पाई गई और महाभारत जैसी महाकाव्य पुराण में बताया गया है कि यह शहर श्री कृष्ण का निवास स्थान राहा है।

1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद द्वारका को सौराष्ट्र में जोड़ा गया। बाद में 1 मई 1960 में गुजरात राज्य का निर्माण होने के पश्चात द्वारका गुजरात के जामनगर जिले के अधिकार क्षेत्र में आ गया। 2013 में जामनगर जिले का विभाजन होकर देवभूमि द्वारका जिले का निर्माण किया गया।

शहर में द्वारकाधीश मंदिर और श्री केशवराय जी मंदिर श्री कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

सुदर्शन सेतु संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) सुदर्शन सेतु ब्रिज किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर : गुजरात राज्य

2 ) सुदर्शन सेतु किन दो शहरों को जोड़ता है ?

उत्तर : यह पुल कच्छ की खाड़ी में स्थित बयट द्वारका द्वीप और ओखा में गुजरात की मुख्य भूमि को जोड़ता है।

3 ) सुदर्शन सेतु को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?

उत्तर : ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज

4 ) सुदर्शन सेतु के निर्माण कार्य के लिए कुल लागत कितनी थी ?

उत्तर : 979 करोड रूपए

5 ) सुदर्शन सेतु परियोजना की कुल लंबाई कितनी है ?

उत्तर : सुदर्शन सेतु परियोजना की कुल लंबाई 2.3 किमी (2320 मी) है।

6 ) सुदर्शन सेतु ब्रिज का उद्घाटन कब और किसके द्वारा किया गया ?

उत्तर : सुदर्शन सेतु ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी 2024 को किया गया।


महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची

नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024

महत्वपूर्ण खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024इंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्सएशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीव 

केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं

सुकन्या समृद्धि योजनापीएम स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाकिसान विकास पत्र योजना
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीमप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
पीएम विश्वकर्मा योजनाअटल पेंशन योजना
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशनपी एम उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजनापीएम किसान सम्मन निधि योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
प्रधानमंत्री जन धन योजनाप्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

परीक्षाओं के अध्ययन हेतु  महत्वपूर्ण लिंक

ऑपरेशन पोलोवस्तू एंव सेवा कर (GST)
Last 6 months current affairsराष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
देश में बदले गए सभी नामभारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव ऑपरेशन
सभी युद्ध अभ्यासपंचायती राज व्यवस्था
पंचवर्षीय योजनाभोपाल गैस ट्रेजेडी

RECENT POST

  • Rare Scaleless Snake Found in Nagpur | नागपुर में बिना-खवलों वाले पानी के साँप की दुर्लभ खोज, वैश्विक स्तर पर दर्ज

    Rare Scaleless Snake Found in Nagpur | नागपुर में बिना-खवलों वाले पानी के साँप की दुर्लभ खोज, वैश्विक स्तर पर दर्ज

    Rare Scaleless Snake Found in Nagpur | नागपुर में बिना-खवलों वाले पानी के साँप की दुर्लभ खोज, वैश्विक स्तर पर दर्ज नागपुर के सर्पमित्रों द्वारा रेस्क्यू किए गए बिना-खवलों वाले पानी के साँप पर किए गए शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज किया गया है। इस शोध लेखन को सोलापुर के सर्प अध्ययनकर्ता राहुल शिंदे…

  • Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट

    Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट

    Bihar Election 2025 Ka Sabse Sahi Analysis & Winner List | बिहार चुनाव 2025 का धमाकेदार रिजल्ट परिचय बिहार चुनाव 2025 भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रहा है, जिसका विश्लेषण समाज, राजनीति, प्रशासनिक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए शिक्षा तथा परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है। Wikimedia Commons 1.…

  • Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025

    Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025

    Delhi Blast 2025 | दिल्ली ब्लास्ट 2025 दिल्ली ब्लास्ट एक दुखद घटना है, जो 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। यह घटना सामान्य ज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी जगह, प्रभाव और प्रशासनिक प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रही। 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे,…