Table of Contents
Toggleसुदर्शन सेतु / Sudarshan Setu
भारत के सबसे अधिक कपास उत्पादक राज्य गुजरात में स्थित ‘सुदर्शन सेतु’ जिसको ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के नाम से भी जाना जाता हैं, जो की एक केबल आधारित पुल है। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी 2024 को किया गया।
सुदर्शन सेतु परियोजना की विशेषताएं
| नाम : सुदर्शन सेतु |
| राज्य : गुजरात |
| अन्य नाम : ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज |
| स्थान : ओखा और बेयट द्वारका द्विप |
| कार्य शुरुआत : अक्टूबर 2017 |
| उद्घाटन : 25 फरवरी 2024 |
| उद्घाटक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
| लंबाई : 2.3 किमी (2320 मी.) |
| चौड़ाई : 27.20 मीटर |
| लेन : चार लेन |
| लागत : 979 करोड रूपए |
| द्वारा निर्मित : एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड |
ओखा – बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज (सुदर्शन सेतु)
भारत का सबसे लंबा केवल-स्टे ब्रिज ओखा – बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज, जिसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया है। इस पुल की कुल लंबाई 2.3 किमी (2320 मीटर) है। और यह ब्रिज बयट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप पर स्थित है, जो की द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है। यह पुल कच्छ की खाड़ी में स्थित बयट द्वारका द्वीप और ओखा में गुजरात की मुख्य भूमि को जोड़ता है।
सुदर्शन सेतु परियोजना के प्रमुख घटक
2.3 किमी (2320 मी) लंबे और चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का निर्माण 979 करोड रुपए लागत से किया है गया है। इस पुल के दोनों तरफ पैदल यात्रियों के लिए 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ है।
यह पुल द्वारका द्विप को गुजरात के ओखा से SH 6A के साथ जोडता है।
सुदर्शन सेतु परियोजना के लिए लागत और निर्माण कार्य
सुदर्शन सेतु एक केवल आधारित ब्रिज है, जो कि भारत का आज तक का किसी भी राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश में बनाया गया सबसे लंबा पुल है, जो की पूरी तरह कंक्रीट और स्टील के तोरणों का उपयोग करके निर्माण किया गया है। इस पुल के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी, जिसकी मंजूरी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2016 में दी थी।
अक्टूबर 2017 में शुरू किए गए इस पुल की कुल लागत 979 करोड रुपए थी, और लगभग 6 वर्षों के बाद 25 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।
द्वारका द्वीप गुजरात
द्वारका बेट जिसे बेयट द्वारका नाम से भी जाना जाता है, यह गुजरात में कच्छ के खाडी के मुहाने बसा एक द्वीप है, जो कि गुजरात के ओखा शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
1980 के दशक में पुरातत्व विभाग के किए गए जांच के दौरान यहां पर मिट्टी के बर्तन और हड़प्पा कालीन कलाकृतियां पाई गई और महाभारत जैसी महाकाव्य पुराण में बताया गया है कि यह शहर श्री कृष्ण का निवास स्थान राहा है।
1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद द्वारका को सौराष्ट्र में जोड़ा गया। बाद में 1 मई 1960 में गुजरात राज्य का निर्माण होने के पश्चात द्वारका गुजरात के जामनगर जिले के अधिकार क्षेत्र में आ गया। 2013 में जामनगर जिले का विभाजन होकर देवभूमि द्वारका जिले का निर्माण किया गया।
शहर में द्वारकाधीश मंदिर और श्री केशवराय जी मंदिर श्री कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आते हैं।
सुदर्शन सेतु संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) सुदर्शन सेतु ब्रिज किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : गुजरात राज्य
2 ) सुदर्शन सेतु किन दो शहरों को जोड़ता है ?
उत्तर : यह पुल कच्छ की खाड़ी में स्थित बयट द्वारका द्वीप और ओखा में गुजरात की मुख्य भूमि को जोड़ता है।
3 ) सुदर्शन सेतु को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर : ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज
4 ) सुदर्शन सेतु के निर्माण कार्य के लिए कुल लागत कितनी थी ?
उत्तर : 979 करोड रूपए
5 ) सुदर्शन सेतु परियोजना की कुल लंबाई कितनी है ?
उत्तर : सुदर्शन सेतु परियोजना की कुल लंबाई 2.3 किमी (2320 मी) है।
6 ) सुदर्शन सेतु ब्रिज का उद्घाटन कब और किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर : सुदर्शन सेतु ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी 2024 को किया गया।
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
| नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
| साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
| पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स | एशियाई खेल 2023 |
| खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
| बीच गेम्स 2024, दीव |
केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं
परीक्षाओं के अध्ययन हेतु महत्वपूर्ण लिंक
RECENT POST
-
भगवद्गीता पाठ में नागपुर के दो छात्र | Two Nagpur Students Participate in Bhagavad Gita Recitation
भगवद्गीता पाठ में नागपुर के दो छात्र | Two Nagpur Students Participate in Bhagavad Gita Recitation नागपुर: भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ना हर पीढ़ी के लिए विशेष अनुभव होता है। जब यही जुड़ाव छोटी उम्र में बच्चों के जीवन का हिस्सा बनता है, तो यह निश्चित रूप से परिवार और समाज के…
-
Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?
संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…
-
Intermittent Fasting क्या है?
Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…