मध्य प्रदेश के राज्य प्रतीक | The State Symbols of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के राज्य प्रतीक | The State Symbols of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के राज्य प्रतीक | The State Symbols of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश जिसे भारत का दिल (Heart of India) के नाम से भी जानते हैं, यह देश में सबसे अधिकवन क्षेत्र के लिए भी जाना जाता है।

राज्य की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य में राजकीय प्रतीक घोषित करती है ।

प्रत्येक राज्य में विशेष प्रकार के फूल, पौधे और प्राणी पाए जाते हैं, जो किसी और जगह पर बहुत कम पाए जाते है। इनकी रक्षा करना और इनका अस्तित्व बनाए रखने के लिए प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा इन्हें राज्य की पहचान के तौर पर राज्य के प्रतीक के रूप में नामित किया जाता है ।

आज के इस लेख में हम मध्य प्रदेश राज्य के कुछ महत्वपूर्ण राजकीय प्रतीक के बारे में जानेंगे, जो की राज्य के प्रत्येक नागरिक को जानना चाहिए ।


मध्य प्रदेश के राज्य प्रतीक | The State Symbols of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश का राज्य पशु | State Animal of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है, “बारहसिंगा” नाम का अर्थ “बारह सींग वाला” होता है। इस हिरण को दलदली हिरण के नाम से भी जाना जाता है। बारहसिंगा के सिंगो का वजन अन्य भारतीय हिरण प्रजातियों के सिंगो से तीन गुना ज्यादा भारी होते हैं। एक वयस्क बारहसिंगा का वजन 150 से 250 किलोग्राम के बीच होता है।

बारासिंघा हिरण मध्य प्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य में पाया जाता है।

बारहसिंघा आर्टियोडैक्टिला गण का एक स्तनपायी प्राणी है।

बारासिंघा एक दुर्लभ प्राणी है, जो विलुप्त होने के कगार पर था लेकिन मध्य प्रदेश सरकार संरक्षण प्रयासों की वजह से इसकी आबादी बढ़ाने में सफलता मिल पाई है।

मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी | State bird of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार ने एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर “दूधराज” को मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी (टेर्पिसिफोन पैराडाइज) घोषित किया है। यह पक्षी घने जंगलों में तथा पर्णपाती वर्षा वनों में रहना पसंद करते हैं, जहां बहुत सारे छायादार पेड़ हो। सर्दियों के मौसम में यहां पक्षी एशिया में पाए जाते हैं।

क्या पक्षी बहुत ही छोटे आकार के होते हैं जिनकी कुल लंबाई 18 से 22 सेंटीमीटर तक होती है, जो की देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। यहां पक्षी हवा में छोटे-छोटे कीड़े पड़ कर खाती है।

मध्य प्रदेश की राज्य मछली | State fish of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार ने तोर महसीर को मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय मछली घोषित किया है, जिसका वैज्ञानिक नाम टोर टोर है।

यह मछली मुख्य रूप से तेज बहने वाली नदियों जैसे कि नर्मदा, चंबल, ताप्ती, केन, बेतवा आदि में पाई जाती है।

परंतु अधिक प्रमाण में मछली पकड़ने, प्रदूषण और बांधों के निर्माण की वजह से भारतीय नदियों से इस प्रजातिके मछलियों की आबादी तेजी से घट रही है।

इसलिए तोर महसीर प्रजाति के मछलियों के संरक्षण हेतु IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची में सूचीबद्ध किया गया है।

मध्य प्रदेश का राज्य पुष्प | State flower of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार ने मैडोना लिली (लिलियम कैंडिडम) को राजकीय पुष्प का दर्जा दिया है। यह पुष्प दुनिया भर में कई देशों में पाया जाता है। वर्तमान में इसे फ्रांस, इटली, उत्तरी अफ्रीका और मैक्सिको सहित कई देशों में उगाया जाता है।

हालाँकि, यह दुर्लभ पुष्प विशेष रूप से मध्य पूर्व और बाल्कन में पाया जाता है। मैडोना लिली नामक इस पुष्प की पंखुड़ियाँ सफ़ेद रंग की होती हैं, नीचे का भाग पीला होता है और इसकी खुशबू बहुत तेज़ होती है। सर्दियों में फूल खिलते हैं, लेकिन गर्मियों का मौसम आते ही वे गायब हो जाते हैं।

मध्य प्रदेश का राज्य वृक्ष | State tree of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार ने ‘बरगद’ को मध्य प्रदेश का राज्य वृक्ष घोषित किया है, जिसका वैज्ञानिक नाम फिकस बेंघालेंसिस एल. है। बरगद का वृक्ष एक विशाल फैला हुआ और हमेशा हराभरा रहने वाला वृक्ष है। जिसकी शाखाओं  से हवा में लटकती हुई जड़ें निकलती है, जो कि समय के साथ मोटी और लंबी होती जाती है, और अंततः वह जमीन में जाकर पेड़ के तने में बदल जाती है।

बरगद के पेड़ का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है। बरगद के पेड़ को पवित्र मानकर भारतीय महिलाएं इसकी पूजा करती है।

बरगद के पेड़ में औषधीय गुण होने की वजह से इसका दस्त, अल्सर, त्वचा रोग, पेचिश आदि जैसे विभिन्न रोगों के इलाज के लिए भी उपयोग किया जाता है।

मध्य प्रदेश का राज्य गीत | State song of Madhya Pradesh 

मध्य प्रदेश सरकार ने मेरा मध्य प्रदेश गीत को मध्य प्रदेश का राज्य गीत घोषित किया है। इस गीत कोअक्टूबर 2010 में आधिकारिक तौर पर अपनाया गया था।

यह गीत महेश श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया था, और संगीत दिया गया था।


महाराष्ट्र के राज्यकीय प्रतीक


महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) मध्य प्रदेश का राज्य पशु कौन सा है ?

उत्तर : मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है, “बारहसिंगा” नाम का अर्थ “बारह सींग वाला” होता है।

2 ) मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पक्षी के रूप में किस पक्षी को घोषित किया है ?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार ने एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर “दूधराज” को मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी (टेर्पिसिफोन पैराडाइज) घोषित किया है।

3 ) मध्य प्रदेश की राज्य मछली का नाम क्या है ?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार ने तोर महसीर को मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय मछली घोषित किया है, जिसके संरक्षण हेतु IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची में सूचीबद्ध किया गया है।

4 ) मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य वृक्ष के रूप में किस वृक्ष को घोषित किया है ?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार ने ‘बरगद’ को मध्य प्रदेश का राज्य वृक्ष घोषित किया है। बरगद के पेड़ में औषधीय गुण होने की वजह से इसका दस्त, अल्सर, त्वचा रोग, पेचिश आदि जैसे विभिन्न रोगों के इलाज के लिए भी उपयोग किया जाता है।



संबंधित पोस्ट

संबंधित पोस्टलिंक
2025 को अपनी सबसे सफल वर्ष कैसे बनाएंयहां पढ़ें
2025 के पहले दिन की शुरुआत कैसे करेंयहां पढ़ें
महाकुंभ 2025यहां पढ़ें
संत रविदास जयंती 2025यहां पढ़ें
26वां विश्व कैंसर दिवसयहां पढ़ें
76वां गणतंत्र दिवस उत्सव 2025यहां पढ़ें
2025 मकर संक्रांतियहां पढ़ें
पोंगल 2025यहां पढ़ें
लोहड़ी 2025यहां पढ़ें
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025यहां पढ़ें

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com