Ladli Behna Scheme | महिलाओं के लिए लाडली बहन योजनाएं: किन राज्यों ने की शुरुआत?

Ladli Behna Scheme | महिलाओं के लिए लाडली बहन योजनाएं: किन राज्यों ने की शुरुआत?

Ladli Behna Scheme | महिलाओं के लिए लाडली बहन योजनाएं: किन राज्यों ने की शुरुआत?

जानिए किन राज्यों द्वारा महिलाओं के लिए लाडली बहन योजनाएं शुरू की गई

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 2020-21 के अनुसार देश में 23 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से कम स्तर पर है।

कई क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बड़े स्तर पर पहुंच चुकी है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों द्वारा महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन बनाने हेतु विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही है, जिससे महिलाओं तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।


Ladli Behna Scheme | महिलाओं के लिए लाडली बहन योजनाएं: किन राज्यों ने की शुरुआत?

1 ) मध्य प्रदेश (मुख्यमंत्री लाड़की बहन योजना) :

महिलाओं के स्वावलंबन और उनकेबच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर को बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक स्वालंबी बनाने हेतु मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य में “मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना” की घोषणा की गई और उसे पुरे राज्य में लागू कर किया गया, जिसके अंतर्गत हर पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। परंतु वर्ष 2023 में इस योजना में संशोधन करके योजना की आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए से 1250 रुपए कर दिया गया।

2 ) महाराष्ट्र (मुख्यमंत्री माझी लड़की बहींन योजना) :

महाराष्ट्र के ऐसे परिवार जिनका सालाना उत्पन्न 250000 रुपए  से कम है उन लोगों के लिए महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे द्वारा महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन बनाने हेतु 1 जुलाई 2024 को “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत राज्य के 21 से 60 वर्ष तक के सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशी बैंक DBT के माध्यम से पात्र महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

3 ) छत्तीसगढ़ (महतारी वंदन योजना) :

समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता और जागरूकता की कमी को दूर करने के लिए तथा महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनाने हेतु तथा परिवार में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 1 मार्च 2024 को “महतारी वंदन योजना” का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र अविवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

4 ) झारखंड (मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना) :

राज्य की ग़रीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा 16 अगस्त 2024 को संपूर्ण राज्य में “मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना” का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत हर पत्र महिला (जिसकी उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच है) को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह ₹30000 सालाना धनराशि महिला के बैंक खाते में महीने के 15 तारीख तक DBT लिंक द्वारा हस्तांतरित की जाएगी।

5 ) हिमाचल प्रदेश (इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना) :

राज्य के संस्कृतिक विरासत का विकास, संरक्षण और महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता और महिलाओं के परिवार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग द्वारा “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख -सम्मान निधि योजना” की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत राज्य की 18 से 60 वर्ष तक की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ।


योजनाओं को संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) “मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना” किस राज्य सरकार द्वाराशुरू की गई है ?

उत्तर : 5 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री लाडली योजना” की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

2) “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना” किस राज्य सरकार ने शुरू की है?

उत्तर: महाराष्ट्र सरकार ने 1 जुलाई 2024 को महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की जाती है।

3 ) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनाने हेतु किस योजना की शुरुआत की गई ?

उत्तर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 1 मार्च 2024 को “महतारी वंदन योजना” का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र अविवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

4 ) झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किस योजना की शुरुआत की गई ?

उत्तर : 16 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार द्वारा संपूर्ण राज्य में “मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना” का शुभारंभ किया गया।



संबंधित पोस्ट

संबंधित पोस्टलिंक
2025 को अपनी सबसे सफल वर्ष कैसे बनाएंयहां पढ़ें
2025 के पहले दिन की शुरुआत कैसे करेंयहां पढ़ें
महाकुंभ 2025यहां पढ़ें
संत रविदास जयंती 2025यहां पढ़ें
26वां विश्व कैंसर दिवसयहां पढ़ें
76वां गणतंत्र दिवस उत्सव 2025यहां पढ़ें
2025 मकर संक्रांतियहां पढ़ें
पोंगल 2025यहां पढ़ें
लोहड़ी 2025यहां पढ़ें
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025यहां पढ़ें

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com