Lala Lajpat Rai Jayanti 2025 | लाला लाजपत राय जयंती 2025

Lala Lajpat Rai Jayanti 2025 | लाला लाजपत राय जयंती 2025

Lala Lajpat Rai Jayanti 2025 | लाला लाजपत राय जयंती 2025

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक श्री लाला लाजपत राय जिन्हे “पंजाब केसरी” या “पंजाब का शेर” के नाम से भी जाना जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए प्रतिवर्ष 28 जनवरी को संपूर्ण भारत में लाला लाजपत राय जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

28 जनवरी 2025 को लाला लाजपत राय की 160 वी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।


Lala Lajpat Rai Jayanti 2025 | लाला लाजपत राय जयंती 2025

लाला लाजपत राय की जयंती 2025

लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को वर्तमान पंजाब के मोगा ज़िले के एक छोटे से गाँव ‘धुडीके’ में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत की आजादी और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

28 जनवरी 2025 में लाला लाजपत रायकि 160वीं जयंती समारोह आयोजित कि गई है। यह दिन पूरे भारत में, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में बडे उत्साह से लोग उनके जीवन और विरासत को याद करने और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद करने के लिए बड़ी श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

लाला लाजपत राय का प्रारंभिक जीवन

लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को ब्रिटीश भारत के पंजाब प्रांत के मोगा ज़िले के धुडिके गांव के जैन परिवार में हुआ था, वह बहुत साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मुंशी राधा कृष्ण एक शिक्षक और उनकी माता गुलाब देवी एक बहुत ही धार्मिक महिला थीं। माता-पिता के प्रभावों से उनमें छोटी उम्र से ही अनुशासन, भक्ति और देशभक्ति की भावना जागृत हुई थी।

लाला लाजपत राय एक बहुत ही निडर और जोशीले विचार के नेता थे।

स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपत राय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक था।

लाला लाजपत राय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हमेशा सक्रिय रहते थे, उनसे प्रेरित होकर कई नवयुवक भारत के स्वतंत्रता के आंदोलन में सहभागी हुए थे।

उन्होंने असहयोग आंदोलन , स्वदेशी आंदोलन, साइमन कमीशन बहिष्कार और ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार जैसे कई आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। जिन्होंने लाखों लोगों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

लाला लाजपत राय 1920 के कोलकाता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन के अध्यक्ष के रूप में भी चुने गए थे।

लाल-बाल-पाल त्रिमूर्ति का गठन

लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम पंथी नेता माने जाते थे। इन तीनों क्रांतिकारियों ने साथ मिलकर मिलकर क्रांतिकारी तिकड़ी “लाल-बाल-पाल” बनाई। और जन-आंदोलन और प्रत्यक्ष कार्रवाई के माध्यम से स्वराज या स्व-शासन का समर्थन किया।

साइमन कमीशन (1928) का तिव्र विरोध

वर्ष 1919 ई. में माँटेग्यु चेम्सफर्ड कानून द्वारा किए गए सुधार पर विचार करने के लिए, भारत मे अंग्रेज सरकार ने वर्ष 1927 ई. में सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में एक कमीशन नियुक्त किया। इस कमिशन मे कुल सात सदस्य थे, परंतु इन सदस्यों मे एक भी भारतीय सदस्य नही था। इसके विरोध में भारत के कई राजनीतिक दलों ने साइमन कमीशन का बहिष्कार करने कानिर्णय लिया।

1928 में साइमन कमीशन भारत में आने के बाद इसका जमकर विरोध किया गया, ‘साइमन गो बैक’, ‘साइमन वापस जाओ’ के नारे हर तरफ उठने लगे। लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध में लाला लाजपत राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीकारी सौंडर्स ने लालाजी पर लाठी से प प्रहार किया। इसकी निंदा करते हुए लालाजी ने कहा कि “आज मुझ पर लाठी की प्रत्येक चोट के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के ताबुत पर एक-एक कील ठोंकी जा रही है”। और इस घटना के कारण अंततः 17 नवंबर, 1928 को उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।

असहयोग आंदोलन (1920)

1920 ई. में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में चितरंजन दास ने असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव रखा, इस आंदोलन की समस्त बागडोर महात्मा गांधी जी को सोप गई थी, आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों, विदेशी वस्तुओं, सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों का बहिष्कार करना था। इस आंदोलन में लाला लाजपत रायका भी महत्वपूर्ण योगदान था

शैक्षिक संस्थानों की स्थापना

लाला लाजपत राय ने महात्मा हंसराज के साथ मिलकर 1886 में लाहौर में दयानंद एंग्लो-वैदिक (डीएवी) स्कूल की स्थापना की, उन्होंने भारतीयों में वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (1894) की भी सह-स्थापना की थी।


लाला लाजपत राय संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) लाला लाजपत राय का जन्म कब और कहां हुआ था ?

उत्तर : ब्रिटीश भारत के पंजाब प्रांत के मोगा ज़िले के धुडिके गांव के जैन परिवार में 28 जनवरी, 1865 को लाला लाजपत राय का जन्म हुआ था।

2 ) किस अंग्रेज अधिकारी के लाठी प्रहार करने पर लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हुई थी ?

उत्तर : अंग्रेज पुलिस अधिकारी सौंडर्स द्वारा चलाई गई लाठी के प्रहार से लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हुई थी।

3 ) किस कमीशन का विरोध करते हुए लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 1919 ई. में माँटेग्यु चेम्सफर्ड कानून द्वारा किए गए सुधार पर विचार करने के लिए, अंग्रेज सरकार द्वारा भेजे गए साइमन कमीशन (1928) का विरोध करते हुए लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हुई थी

4 ) लाला लाजपत राय जी की जयंती कब मनाई जाती है ?

उत्तर : प्रतिवर्ष 28 जनवरी को लाला लाजपत राय जी की जयंती संपूर्ण भारत में मनाई जाती है।

5 ) लाल-बाल-पाल त्रिमूर्ति गठन में कौन से तीन नेता शामिल थे ?

उत्तर : लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यह तीन गरम पंथी नेता माने जाते थे।


महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com