National Girl Child Day 2025 | राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025

National Girl Child Day 2025 | राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025

Table of Contents

National Girl Child Day 2025 | राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 : 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ?

हर साल 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा उत्सव की तरह मनाया जाता है।

जहां दिनराष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदानतथा महिलाओं की अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।


National Girl Child Day 2025 | राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत कब हुई ?

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है, ताकि लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और उनके महत्व को समाज में उजागर किया जा सके।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 24 जनवरी 2008 को संपूर्ण भारत में मनाया गया था।

भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है ?

भारत में लड़कियों के प्रति हो रहे अत्याचार और बढ़ते अपराध के प्रति जनता में जागरूकता लाने के लिए, लड़कियों को शिक्षा और स्वास्थ्य में लड़कों के बराबर समान अवसर दिलाने के लिए एवं लड़कियों और महिलाओं के योगदान को महत्व देने के लिए तथा उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए। 24 जनवरी को प्रतिवर्षसंपूर्ण भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

इस दिन के अवसर पर सेव द गर्ल चाइल्ड कार्यक्रम, चाइल्ड सेक्स रेशियो कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, लड़कियों के लिए सुरक्षित वातावरणके लिए कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम किए जाते हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 कि थीम क्या है ?

लड़कियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम “उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना” निर्धारित की गई है।

बालिकाओं के लिए सरकारी योजनाएं

देश में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, बालिकाओं का राष्ट्र के विकास में योगदान को बढ़ावा देने के लिए और भारत को 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान बनाने के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार कई उपक्रम और योजनाएं चलती है।

1 ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना (22 जनवरी 2015)

संपूर्ण भारत ने बालिकाओं के लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से 22 जनवरी, 2015 को भारत के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना” का शुभारंभ किया।

2 ) सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) (22 जनवरी 2015)

यह बालिकाओं के लिए एक बचत योजना है, इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी बेटीके भविष्य के शिक्षा के लिए एक खाता बनाते हैं। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया था।

3 ) बालिका समृद्धि योजना (बीएसवाई) (2 अक्टूबर 1997)

बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत महिला और बाल विकास के अंतर्गत 2 अक्टूबर 1997 को बालिकाओं की समग्र स्थिति को ऊपर उठाने, परिवार और समाज मे सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी।

4 ) लाडली बहना योजना

लाडली बहना योजना एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य भारत में युवतियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, उनकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है और उनके समग्र विकास और कल्याण को सुनिश्चित किया जाता है। यह योजना समाज में लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करती है और बालिकाओं और उनके परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में योगदान करती है।

5 ) माध्यमिक शिक्षा के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना (एनएसआईजीएसई)

इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

यह राशि बालिका के 18 साल की उम्र पूरी करने और 10वीं कक्षा पास करने के बाद, ब्याज़ सहित निकाल जा सकती हैं।

6 ) सीबीएसई उड़ान योजना

सीबीएसई उड़ान योजना को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2014 में कन्या छात्राओं के हित में शुरू किया गया था।

7 ) किशोरियों के लिए योजना

इस योजना का उद्देश्य किशोरियों को पोषण और लैंगिक असमानता से लड़ने में मदद करना और किशोरियों को स्वास्थ्य जांच, जीवन कौशल शिक्षा, और स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यहां योजना 14 से 18 वर्ष की किशोरियों के लिएशुरू की गई है।



राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: राष्ट्रीय बालिका दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने, उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 2: राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत कब और किसने की?

उत्तर: राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसे पहली बार 24 जनवरी 2008 को पूरे देश में मनाया गया।

प्रश्न 3: 24 जनवरी को ही राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: 24 जनवरी को देश में लड़कियों के अधिकारों और उनके प्रति समानता का संदेश देने के लिए इस दिन को चुना गया। यह दिन समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय किया गया।

प्रश्न 4: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम क्या है?

उत्तर: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम है: “उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना”, जो लड़कियों को समान अवसर और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर आधारित है।

प्रश्न 5: भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: यह दिन लड़कियों के प्रति हो रहे अत्याचारों और असमानताओं को समाप्त करने, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर प्रदान करने, तथा समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 6: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?

उत्तर: इस दिन सेव द गर्ल चाइल्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और लड़कियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रश्न 7: लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं हैं?

उत्तर: लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे:

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (2015)
  • सुकन्या समृद्धि योजना (2015)
  • बालिका समृद्धि योजना (1997)
  • सीबीएसई उड़ान योजना (2014)
  • किशोरियों के लिए योजना

प्रश्न 8: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के घटते लिंगानुपात को सुधारना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत बनाना है।

प्रश्न 9: सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

उत्तर: यह एक बचत योजना है जो माता-पिता को अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करती है।

प्रश्न 10: बालिका समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: बालिका समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिकाओं की स्थिति सुधारना, समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

प्रश्न 11: सीबीएसई उड़ान योजना किसके लिए है?

उत्तर: यह योजना विशेष रूप से लड़कियों के लिए है, ताकि वे उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

प्रश्न 12: किशोरियों के लिए योजना का क्या उद्देश्य है?

उत्तर: इस योजना का उद्देश्य किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा और लैंगिक असमानता के खिलाफ खड़े होने में मदद करना है।

प्रश्न 13: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का क्या महत्व है?

उत्तर: यह दिन लड़कियों के अधिकारों को पहचानने, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है।

प्रश्न 14: राष्ट्रीय बालिका दिवस को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है?

उत्तर: इस दिन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता अभियानों का आयोजन, लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना, और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है।


महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025 

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com