Shaheed Diwas 2025 | शहीद दिवस 2025

Shaheed Diwas 2025 | शहीद दिवस 2025

Shaheed Diwas 2025 | शहीद दिवस 2025

भारत में “शहीद दिवस” हर साल आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी को मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी जी की हत्या के बाद 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल शहीद दिवस मनाने की शुरुआत की गई है।

भारत में शहीद दिवस 23 मार्च को भी मनाया जाता है, यह दिन भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु जैसे वीर क्रांतिकारियों को समर्पित है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता कि लढाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी के तय किए गए समय से एक दिन पहले ही फांसी दे दी थी, क्योंकि उन्हें डर था कि जनता के सामने फांसी देने से देश वासियों में आक्रोश फैल जाएगा और उनसे प्रेरित होकर कई क्रांतिकारी सामने आ सकते हैं।


Shaheed Diwas 2025 | शहीद दिवस 2025

शहीद दिवस 2025 का महत्व

शहीद दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (NAI) और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय (NGM)

प्रसार भारती अभिलेखागार और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के सहयोग से “महात्मा गांधी” की यात्रा को उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से 30 जनवरी 2025 को एक विशेष प्रदर्शनी की घोषणा कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी समारोह का उद्घाटन महात्मा गांधी जी की पोती और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष सुश्री तारा गांधी भट्टाचार्य द्वारा राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, राजघाट, नई दिल्ली के प्रदर्शनी हाल में 3:00 बजे किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी जी के दुर्लभ तस्वीरों, आधिकारिक दस्तावेजों, वीडियो क्लिपिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से गांधी जी की शुरुआती जीवन से लेकर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका जैसे : इंग्लैंड में गांधी जी की शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में अंग्रेजों द्वारा किया गया भेदभाव और भारत में उनके महत्वपूर्ण आंदोलन चंपारण सत्याग्रह, दंडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन तथा भारत के विभाजन मेंशांति बनाए रखने के लिए उनके प्रयास आदि कई महत्वपूर्ण आंदोलनों को प्रस्तुत किया जाएगा।

महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी कुछ खास बातें

नाथूराम विनायक गोडसे एक हिंदू राष्ट्रवादी नेता थे, उनका मानना था कि पाकिस्तान के निर्माण का कारण गांधीजी थे, और हिंदू लोगों को होने वाली पीड़ा के जिम्मेदार भि वही है। जिस वजह से नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में महात्मा गांधी जी पर सीने में तीन बार गोलियां चलाई थी। जिस वजह से जगह परही महात्मा गांधी जीका मृत्यु हो गई।

महात्मा गांधी जी पर गोलियां चलाने से पहले नाथूराम गोडसे ने श्रद्धा से झुक कर उन्हें प्रणाम भी किया था।

महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर, 1945 को अंबाला सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।

नाथूराम गोडसे ने अपने बयान में कहा था कि उसने जो कुछ भी किया उसका उसे को कोई भी पछतावा नहीं है।

महात्मा गांधी द्वारा भारत में चलाए गए महत्वपूर्ण सत्याग्रह

1 ) चंपारण सत्याग्रह (1917)

2 ) खेड़ा आंदोलन (1918)

3 ) खिलाफ़त आंदोलन (1919)

4 ) असहयोग आंदोलन (1920)

5 ) नमक सत्याग्रह (1930)

6 ) सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930)

7 ) दलित आंदोलन (1932)

8 ) भारत छोड़ो आंदोलन (8 अगस्त 1942)

इन सभी आंदोलनों के ज़रिए महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



शहीद दिवस 2025 संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) भारत में शहीद दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

उत्तर : 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी जी की हत्या के बाद 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हर साल “शहीद दिवस” मनाया जाता है।

2 ) नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी जी की हत्या कब की गई थी ?

उत्तर : नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में महात्मा गांधी जी पर सीने में तीन बार गोलियां चलाई थी। जिस वजह से जगह परही महात्मा गांधी जीका मृत्यु हो गई।

3 ) नाथूराम गोडसे को फांसी कब और कहां दी गई थी ?

उत्तर : महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर, 1945 को अंबाला सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।

4 ) महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे ?

उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले के अनुरोध पर महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को भारत लौटे थे, इसी दिन को हर साल भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।



जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025 

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com


  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर