Table of Contents
Toggleविश्व वन्यजीव दिवस | WORLD WILDLIFE DAY
जंगली प्रजातियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही अनैतिक तस्करी पर रोक लगाने के लिए 20 दिसंबर 2013 को बैंकाक में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने अपने 68 वे सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में घोषित किया जिससे संपूर्ण विश्व में वन्यजीव जंतुओं और वनस्पतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और वन्य जीव जंतुओं और वनस्पतियों की सुरक्षा की जा सके। इसका प्रस्ताव पहली बार थाईलैंड द्वारा रखा गया था।
वर्ष 1973 में इसी स्थिति पर वनस्पतियों और वन्यजीवों की लुप्त हो रही प्रजातियों के लिए जंगली जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अपनाया गया था।

CITES क्या है ?
CITES (The Conversation on International Trade in Endangered species of Wild Fauna and Flora) दुनिया भर में सभी देशों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि वन्य जीव-जंतु और वनस्पतियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार से वन संपत्ति के अस्तित्व को किसी प्रकार का खतरा न हो।
3 मार्च 1973 को संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी शहर में हुई बैठक में दुनिया भर से 80 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा इसे सहमति दी गई और 1 जुलाई 1975 को CITES को लागू किया गया।
18 अक्टूबर 1976 में भारत CITES में शामिल हुआ और इस तरह भारत इस संगठन में शामिल होने वाला 25 व देश बना।
वर्तमान में CITES में 184 सदस्य देश या संगठन शामिल है, और इसका सचिवालय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता हैऔर यह जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है।
2023 में विश्व वन्यजीव दिवस की थीम
“वन्य जीव संरक्षण के लिए साझेदारी” वर्ष 2023 के विश्व वन्यजीव दिवस की थीम रही है, इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय जीव जंतु और वनस्पतियों के संरक्षण के प्रयासों के लिए जागरुकता फैलाई जाती है।
भारत सरकार द्वारा चलाए गए उपक्रम
वन्य जीव और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा बहुत से उपक्रम चलाए जाते हैं। साथ ही वन्य जीव अपराध से निपटने के लिए वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भी कार्यरत है।
वर्ष 1972 में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 भी लागू कर दिया गया। जिसके जरिए प्राणियों का अवैध शिकार, तस्करी और अवैध व्यापार पर रोक लगाया जा सके इससे कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षण करने में मदद हुई है।
अन्य उपक्रम :
वन संरक्षण अधिनियम 1980
जल संरक्षण अधिनियम 1974
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
विश्व वन्यजीव दिवस संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर : विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है।
2 ) CITES को कब अपनाया गया था ?
उत्तर : 3 मार्च 1973 को संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी शहर में हुई बैठक में CITES को अपनाया गया था।
3 ) CITES मैं वर्तमान में कितने सदस्य देश या संगठन शामिल है ?
उत्तर : वर्तमान में CITES में 184 सदस्य देश या संगठन शामिल है।
4 ) CITES में भारत कब शामिल हुआ ?
उत्तर : 18 अक्टूबर 1976 में भारत CITES में शामिल हुआ
5 ) विश्व वन्यजीव दिवस क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर : जंगली प्रजातियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही अनैतिक तस्करी और व्यापार की वजह से लुप्त हो रहे वन्य जीव और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024 | एशियाई खेल 2023 |
खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
बीच गेम्स 2024, दीव |
RECENT POST
-
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय परिचय: असम भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में बसा एक समृद्ध सांस्कृतिक और जैवविविधता-प्रधान राज्य है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के बीच फैले उपजाऊ मैदान, घने जंगली अरण्य, विश्व-प्रसिद्ध अभयारण्य और बहुजातीय समाज असम की प्रमुख पहचान हैं। यह राज्य न केवल वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के…
-
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी परिचय अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक भौगोलिक रूप से विविध और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसे “उदय उदय का देश” (Land of the Rising Sun) भी कहा जाता है क्योंकि भारत में सूर्योदय सबसे पहले यहीं दिखाई…
-
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025 गणेश चतुर्थी 2025 कब है? गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 2025 में बुधवार, 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जन्मजयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। अन्य प्रमुख शहरों के मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त शहर पूजा समय पुणे 11:21…