Table of Contents
ToggleAll Important Days of March 2025 | मार्च 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिन

मार्च दिन विशेष
Date | Days |
1. मार्च | शून्य भेदभाव दिवस लोग समावेश, करुणा, शांति बदलाव के लिए एकजुटता का एक वैश्विक आंदोलन में जागरुकता के लिए हर साल एक मार्च को “शून्य भेदभाव” दिवस |
3. मार्च | विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस (WWD) मनाया जाता है, यह दिन 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 68वें सत्र में घोषित किया गया। |
3. मार्च | विश्व श्रवण दिवस प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है, यह दिन सुनने की क्षमता में कमी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और |
4. मार्च | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता को विकसित करने के लिए हर साल 4 मार्च को पूरे भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की 54वीं वर्ष गठ है। |
8. मार्च | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए समान अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 2025 में यह दिन, “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार। समानता। सशक्तिकरण” थीम पर आधारित है। |
10. मार्च | CISF दिवस संविधान सेल सार्वजनिक क्षेत्र को सुरक्षा को उपलब्ध करवाने के लिए 10 मार्च 1969 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया गया था, इसी दिन को हर साल CISF दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान में CISF में 1,88,000 से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं। |
13. मार्च | विश्व गुर्दा दिवस विश्व किडनी दिवस एक जागरूकता दिवस है जो किडनी के स्वास्थ्य के महत्व पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस है, इस साल यह दिन 13 मार्च को मनाया जा रहा है। |
14. मार्च | पाई दिवस हर साल 14 मार्च को दुनिया भर में पाई (π) दिवस मनाया जाता है, जो की पाई की गणितीय गणना (3.141592654) को दर्शाता है । पाई के प्रयोग से एक वृत्त की परिधि और उसके व्यास का अनुपात निकाला जाता है। |
15. मार्च | विश्व उपभोक्ता दिवस उपभोक्ता के अधिकारों और जरूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ष 1983 से प्रतिवर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। |
16. मार्च | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मानव शरीर में टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत वर्ष 1995 में कि गई थी, पहली बार ओरल पोलियो वैक्सीन यानी कि मुंह के माध्यम से पोलियो वैक्सीन 16 मार्च को दी गई थी। |
20. मार्च | अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस हर साल मानवीय खुशी और खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रास्ट्र द्वारा 20 मार्च को वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहली बार वर्ष 2013 में मनाया गया था। |
20. मार्च | विश्व गौरैया दिवस घरेलू गौरैया और अन्य सामान्य पक्षियों की घटती आबादी के प्रती संरक्षण के महत्त्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिन वर्ष 2010 को मनाया गया था। |
21. मार्च | विश्व वन दिवस दुनिया भर में भोजन, दवा और आजीविका के लिए वन और गैर-लकड़ी वन उत्पादों का उपयोग किया जाता है। वनो के प्रती जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है। |
21. मार्च | विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस हर साल 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है, इसकी सुरुवात वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर कि गई थी। |
21. मार्च | विश्व कविता दिवस विश्व कविता दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है। पहली बार यह दिन वर्ष 1999 में यूनेस्को द्वारा मनाया गया था। |
22. मार्च | विश्व जल दिवस हर साल तेजी से पीघलते ग्लेशियर के प्रती जागरुकता बढ़ने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। 2025 में विश्व जल दिवस ‘ग्लेशियर संरक्षण’ विषय पर अधारित है। |
22. मार्च | बिहार दिवस १९१२ में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था, और 22 मार्च को बिहार राज्य का गठण किया गया था, इसी दिन को हर साल बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
23. मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस 23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना कि गई थी। इसी दिन को हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2025 थिम : ” एक साथ प्रारंभिक चेतावनी अंतर को बंद करना ” । |
24. मार्च | विश्व टी.बी (क्षय रोग) दिवस टी. बी. से ग्रसित लोगो की देखभाल और सहायता करने और जागरुकता पैदा करने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टी.बी दिवस मनाया जाता है। विश्व क्षय रोग दिवस की शुरुआत 1982 में कि गई थी। |
27. मार्च | विश्व रंगमंच दिवस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच कार्यक्रम आयोजित करने और इससे संबंधीत जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। |
जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष |
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष |
मार्च 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष |
महत्वपूर्ण दिन विशेष
अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com