April 2025 | अप्रैल 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची और उनका महत्व

April 2025 | अप्रैल 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची और उनका महत्व

April 2025 | अप्रैल 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची और उनका महत्व

अप्रैल का महीना इतिहास, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिनों का गवाह बनता है। इस लेख में हम अप्रैल 2025 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण दिनों को उनके महत्व और पृष्ठभूमि के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। 


April 2025 | अप्रैल 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची और उनका महत्व

   Date         Days
      1. अप्रैलउत्कल दिवस ओडिशा दिवस, जिसे उत्कल दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है। 1 अप्रैल 1936 को, ओडिशा को मद्रास प्रेसीडेंसी से अविभाजित कोरापुट और गंजम जिले को मिलाकर बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था।
  2. अप्रैलअंतर्राष्ट्रीय ऑटिज्म जागरूकता दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन हर साल 2 अप्रैल को ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों के अधिकारों और उनकी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 
  4. अप्रैलअंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस युद्धग्रस्त क्षेत्रों में बारूदी सुरंगों (Landmines) से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खान जागरूकता दिवस मनाया जाता हैं।
    5.  अप्रैलराष्ट्रीय समुद्री दिवस भारत में यह दिन 1919 में पहले स्वदेशी जलपोत ‘एसएस लॉयल्टी’ के सफर की याद में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है।  यह भारत की समुद्री ताकत और व्यापार में समुद्री मार्गों की भूमिका को रेखांकित करता है।
    6.  अप्रैलविकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस खेलों की शक्ति को वैश्विक विकास, सामाजिक परिवर्तन, और शांति स्थापित करने के साधन के रूप में पहचानने के लिए हर साल 6 अप्रैल कोविकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  7.  अप्रैलविश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया जाने वाला यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।
    10.  अप्रैलविश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी चिकित्सा के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैम्यूल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 
  11.  अप्रैलराष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस भारत में मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
  13.  अप्रैलजलियांवाला बाग हत्याकांड 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर द्वारा किए गए नरसंहार की याद में प्रती वर्ष 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड दिवस मनाया जाता है।
  14.  अप्रैलडॉ. अंबेडकर जयंती भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर हर साल 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई जाती है।
  15.  अप्रैलविश्व कला दिवस कला और सृजनात्मकता के महत्व को पहचानने और दुनिया भर में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस (World Art Day) मनाया जाता है।
  17.  अप्रैलविश्व हीमोफीलिया दिवस हीमोफीलिया और रक्त विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 17 अप्रैल को हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
  18.  अप्रैलविश्व विरासत दिवस यूनेस्को द्वारा ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।  यह दिन पहली बार वर्ष 1983 में मनाया गया था।
  19. अप्रैलविश्व लिवर दिवस लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
  21.  अप्रैलराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को समर्पित यह दिन देश की नौकरशाही के योगदान को पहचानने के लिए 21 अप्रैल को मनाया जाता है।
  22.  अप्रैलविश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  23.  अप्रैलविश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस युनेस्को द्वारा मनाया जाने वाला यह दिन पढ़ने, प्रकाशन और बौद्धिक संपदा के अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
  24.  अप्रैलराष्ट्रीय पंचायती राज दिवस इस दिन भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना (जिससे ग्रामीण प्रशासन को मजबूती मिली) की याद में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
  25.  अप्रैलविश्व मलेरिया दिवस मलेरिया से बचाव और उसके उन्मूलन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस दिवस मनाया जाता है। 
  26.  अपैलविश्व बौद्धिक संपदा दिवस बौद्धिक संपदा दिवस अधिकारों (IPR) के महत्व और नवाचार के प्रोत्साहन के लिए 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
    26.  अप्रैलविश्व पशु चिकित्सा दिवस विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day) प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 26 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिवस उन पशु चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है, जो पशु स्वास्थ्य, कल्याण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  29.  अप्रैलअंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस दुनिया भर में नृत्य कला को बढ़ावा देने और उसकी महत्ता को रेखांकित करने के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है।
    30.  अप्रैलआयुष्मान भारत दिवस आयुष्मान भारत दिवस हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – PMJAY) को समर्पित है, जिसका उद्देश्य देशभर में गरीब और वंचित परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अप्रैल 2025 में कई महत्वपूर्ण दिन आते हैं, जो विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सांस्कृतिक मुद्दों को उजागर करते हैं। इन दिनों को मनाने का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
मार्च 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025शहीद दिवस 2025
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025विश्व कैंसर दिवस 2025
महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता दिवसछत्रपती शिवाजी महाराज जयंती 2025
विश्व NGO दिवस 2025अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025
विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2025मराठी राजभाषा दिवस 2025
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025शून्य भेदभाव दिवस 2025

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com


  • Haryana | हरियाणा
    Haryana | हरियाणा: सांस्कृतिक गौरव, ऐतिहासिक भूमि और आधुनिक विकास हरियाणा, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक अनूठा राज्य है जो अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, समृद्ध संस्कृति, कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और आधुनिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। महाभारत की भूमि, वेदों का क्षेत्र और भारत की ‘दूध की टंकी’—हरियाणा हर दृष्टि से गौरवमयी है. आइये, हरियाणा… Read more: Haryana | हरियाणा
  • Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर
    Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर भोपाल को “झीलों का शहर” कहा जाता है। मध्यप्रदेश की राजधानी यह नगर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि इतिहास, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, व आधुनिकता के लिए भी प्रसिद्ध है। भोपाल का नाम देश-विदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यटन, और सांस्कृतिक सरोकारों में बार-बार आता है।​ Wikimedia… Read more: Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर
  • Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश
    Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश: दिल से जुड़े देश का दिल भूमिका भारत के ह्रदयस्थल पर स्थित राज्य — “मध्य प्रदेश” — सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक महत्व भी पूरे देश में सर्वोपरि है। यहाँ विशाल जंगल, ऐतिहासिक स्थल, विविध जातियाँ, और समृद्ध लोक परंपराओं का… Read more: Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश
  • Gandhinagar | गांधीनगर
    Gandhinagar | गांधीनगर: गुजरात की आधुनिक राजधानी गांधीनगर, गुजरात राज्य की राजधानी, अपने सुंदर हरियाली, सुव्यवस्थित प्लानिंग, और सांस्कृतिक महत्व के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह शहर प्रशासन, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है—और परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, एवं यात्रा के लिए बेहद उपयोगी टॉपिक है।​ Wikimedia Commons… Read more: Gandhinagar | गांधीनगर
  • Gujarat All Information | गुजरात का महत्व
    Gujarat All Information | गुजरात का महत्व: भारत का सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और औद्योगिक गहना परिचय – गुजरात का महत्व गुजरात भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक चमकता राज्य है, जिसकी समुद्री सीमा 1600 किलोमीटर है, जो देश में सबसे लंबी है. यहाँ की राजधानी गांधीनगर है और सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है. गुजरात का… Read more: Gujarat All Information | गुजरात का महत्व