Table of Contents
Toggleचापचर कुट महोत्सव मिजोरम | Chapchar Kut Festival in Mizoram
चापचर फुट महोत्सव भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम राज्य का एक त्यौहार है, जो कि भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे मिजोरम राज्य के मिजो जनजाति द्वारा झूम कृषि के कार्य के पूरा होने के पश्चात हर साल मार्च माह के पहले शुक्रवार को बहुत ही उल्हास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव 1 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है।

चापचर कुट महोत्सव
हर साल वर्ष की शुरुआत में पहाड़ी पर किए जाने वाले झूम खेती के लिए जंगल के ढलान भाग पर किए जाने वाली सफाई के दौरान जीवित हानी से बचने के लिए देवी-देवताओं को धन्यवाद करने के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है।
त्योहार के दिन लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, और बहुत ही धूमधाम से अपना पारंपरिक नृत्य चेराव नृत्य करते हैं। इस नृत्य में 8 से 10 युवक और युवतियां एक साथ पूरी रात नाचते हैं, जिसमें पुरुष बांस की लड़कियों को गाने की धुन पर थप थप आते हैं और महिलाएं बांस की लड़कियों के बीच नृत्य करती है। चापचर कुट महोत्सव को पहली बार भारतीय स्वतंत्रता के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल में बडे पैमाने पर मनाया गया।
चापचर कुट उत्सव की शुरुआत
पुरानी दंत कथाओं के अनुसार चापचर कुट उत्सव की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 1450 से 1700 ई. स. के बीच म्यांमार (बर्मा) के पहाड़ी गांवों में हुई थीं। त्यौहार में शराब और मांस के साथ पूरे गांव में बड़ी दावत रखी जाती है।
झूम खेती मिजो लोगों की पारंपरिक खेती है, जिसके लिए वहां के लोग पहाड़ियों पर जंगल काटते हैं और सूखने के बाद उनके तने और पत्ते जला देते हैं। यह कठिन कार्य समाप्त हो जाने के बाद चापचर कुट महोत्सव मार्च के पहले शुक्रवार को मिजो जनजाति द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
संगीत
ड्रम, घंटा और बांसुरी मिजो जनजाति के पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्र है। परंतु अब इनका उपयोग धीरे-धीरे कम होते जा रहा है। लोग तेजी से पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित होकर पश्चिमी संगीत और परंपराएं अपना रहे हैं
झूम खेती
झूम खेती पहाड़ी क्षेत्र में की जाने वाली एक पारंपरिक और प्रचलीत खेती है। जिसमें पहाड़ियों के ढलान पर वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उनके सुख जाने पर उन्हें जला दिया जाता है और बाद में इस भूमि में जुताई करके बीज बो दिए जाते हैं। इस तरह दो-तीन साल तक लगातार खेती की जाती है, बाद में फिर से नए पेड़ पौधे उगाने तक इस भूमि को छोड़ दिया जाता है। और फिर से यही प्रक्रिया दौराई जाती है। इस वजह से इस तरह की खेती को झूम खेती या स्थानांतरित खेती भी कहा जाता है। इस तरह की खेती मुख्यतः उष्ण कटिबंधीय वन क्षेत्र में की जाती है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) चापचर फुट महोत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर : चापचर फुट महोत्सव भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम राज्य मे मनाया जाता है।
2 ) चापचर फुट महोत्सव किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है ?
उत्तर : चापचर फुट महोत्सव मिजोरम राज्य की मिजो जनजाति द्वारा मनाया जाता है।
3 ) चापचर फुट महोत्सव कब मनाया जाता है ?
उत्तर : झूम कृषि के कार्य के पूरा होने के पश्चात हर साल मार्च माह के पहले शुक्रवार को बहुत ही उत्साह के साथ चापचर फुट महोत्सव मनाया जाता है।
4 ) झूम खेती कैसे की जाती है ?
उत्तर : पहाड़ियों के ढलान पर वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उनके सुख जाने पर उन्हें जला दिया जाता है और बाद में इस भूमि में जुताई करके बीज बो दिए जाते हैं।
5 ) चापचर फुट महोत्सव क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर : झूम खेती के लिए जंगल के ढलान भाग पर किए जाने वाली सफाई के दौरान जीवित हानी से बचने के लिए देवी-देवताओं को धन्यवाद करने के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
| नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
| साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
| पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
| खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स | एशियाई खेल 2023 |
| खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
| बीच गेम्स 2024, दीव |
RECENT POST
-
भगवद्गीता पाठ में नागपुर के दो छात्र | Two Nagpur Students Participate in Bhagavad Gita Recitation

भगवद्गीता पाठ में नागपुर के दो छात्र | Two Nagpur Students Participate in Bhagavad Gita Recitation नागपुर: भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ना हर पीढ़ी के लिए विशेष अनुभव होता है। जब यही जुड़ाव छोटी उम्र में बच्चों के जीवन का हिस्सा बनता है, तो यह निश्चित रूप से परिवार और समाज के…
-
Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?
संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…
-
Intermittent Fasting क्या है?
Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…

