55 वां CISF स्थापना दिवस 2024 | CISF Raising Day 2024

55 वां CISF स्थापना दिवस 2024 | CISF Raising Day 2024

55 वां CISF स्थापना दिवस 2024 | CISF Raising Day 2024

भारत में हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1969 में स्थापित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा किए गए देश के प्रति अपने योगदान को दर्शाता है।

CISF भारत के CAPF सशस्त्र बलों में से एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बल है, जो देश के कई औद्योगिक संस्थानों को और राष्ट्रीय विरासतों को सुरक्षा के लिए सदैव तैनात रहता है।

55 वां CISF स्थापना दिवस 2024 | CISF Raising Day 2024

वर्तमान में CISF के महानिदेशक के रूप में IPS नीना सिंह ने कार्यभार संभाला है। नीना सिंह CISF की पहली महिला महानिदेशक बनी। यह जुलाई 2024 तक सीआईएसएफ के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहेगी।

CISF केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गतकार्यरत एक अर्धसैनिक बल है जो देश के विरासतों, हवाई अड्डे, बंदरगाह, ताजमहल, और अन्य बुनियादी ढांचे परियोजना और पर्यटकों की सुरक्षा, आतंकवादी हमले, अपहरण, दंगे, घुसपैठ और धमकियों से सुरक्षा करता है

वर्ष 2024 तक CISF में कुल 1,77,075 सहकर्मी कार्य कर रहे हैं। हर साल बल में नए सैनिकों की भर्ती की जाती है, और उन्हें उत्तम प्रशिक्षण दिया जाता है।

CISF के पास खुद की 12 बटालियन और साथ ही 8 प्रशिक्षण संस्थान उपलब्ध है।

CISF की स्थापना 10 मार्च 1969 में संसद के एक अधिनियम “केंद्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968” द्वारा की गई थी।

CISF अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, दिल्ली मेट्रो, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारक, हवाई अड्डे और भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे जैसे की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली विभाग, कोयला, इस्पात संयंत्र और खनन आदि क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करता है।

CISF देश का एकमात्र सशस्त्र पुलिस बल है जिसके पास खुद का पूर्ण अग्निशमन फायर सर्विस विंग है। CISF के पास देश का सबसे बड़ा पेशेवर और अच्छी तरह से प्रशिक्षित और सुसज्जित अग्निशमन बल है। CISF अग्निशमन फायर विंग में 8482 अग्निशमन पेशेवर है, जो 104 विभिन्न संस्थाओं को अग्नि सुरक्षा कवरेज प्रदान करते है।

राजस्थान के देवली में CISF का खुद का एक अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण संस्थान है, जिसका गठन वर्ष 1987 में किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 10 मार्च 1969 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना की गई और तभी से हर साल 10 मार्च को सीआईएफ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2024 में CISF का 55 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

2023 में CISF का स्थापना दिवस तेलंगाना के हैदराबाद शहर में मनाया गया था, यह पहली बार था की यह कार्यक्रम देश की राजधानी के बाहर किसी राज्य में आयोजित किया गया था।

स्थापना10 मार्च 1969
मुख्यालयनई दिल्ली
महानिर्देशकनीना सिंह (CISF की पहली महिला प्रमुख)
CISF रेसिंग डे10 मार्च
2024 में वर्षगांठ55 वी
नियंत्रणगृह मंत्रालय

1 ) CISF की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर : CISF की स्थापना 10 मार्च 1969 में संसद के एक अधिनियम “केंद्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968” द्वारा की गई थी।

2 ) CISF का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर : CISF मुख्यालय देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।

3 ) वर्तमान में CISF के प्रमुख कौन है ?

उत्तर : नीना सिंह CISF की पहली महिला महानिदेशक है।

4 ) CISF का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : हर साल 10 मार्च को CISF दिवस मनाया जाता है।

5 ) CISF किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है ?

उत्तर : CISF केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

6 ) CISF का गठन क्यों किया गया है ?

उत्तर : देश के विरासतों, हवाई अड्डे, बंदरगाह, ताजमहल, और अन्य बुनियादी ढांचे परियोजना और पर्यटकों की सुरक्षा, आतंकवादी हमले, अपहरण, दंगे, घुसपैठ और धमकियों से सुरक्षा करने के लिए CISF का गठन किया गया है।

7 ) CISF का पूर्ण रूप क्या है ?

उत्तर : CISF का पूर्ण रूप केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है।


सरोजिनी नायडू और राष्ट्रीय महिला दिवसडॉ. सी. वी. रमन और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विश्व वन्यजीव दिवस राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024इंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024एशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीव 
नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024
  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर