From Surgical Strikes to Operation Sindoor | पाकिस्तान को करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर से सर्जिकल स्ट्राइक तक!

From Surgical Strikes to Operation Sindoor | पाकिस्तान को करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर से सर्जिकल स्ट्राइक तक!

From Surgical Strikes to Operation Sindoor | पाकिस्तान को करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर से सर्जिकल स्ट्राइक तक!

हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन Lashkar-e-Taiba की शाखा माने जाने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) द्वारा भारत के पहलगाम में 26 पर्यटकों को मार गिराए, इसके प्रति उत्तर मेंभारत ने 7 में 2025 कोहमले के ठीक 14 दिन बाद पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के कई आतंकवादि अड्डो को तबाह किया।

आज के इस लेख में हम भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध में चलाए गए संगठनों के बारे में जानेंगे।

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ समय-समय पर कई ऑपरेशन चलाए गए हैं, जिनका उद्देश्य सीमा पार आतंकवादी संगठनों (Jaish-e-Mohammed

, Lashkar-e-Taiba) का जवाब देना, सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना रहा है।


From Surgical Strikes to Operation Sindoor  | पाकिस्तान को करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर से सर्जिकल स्ट्राइक तक!

1. ऑपरेशन ‘रिडल’ (1965) :

1965 की जंग के दौरान जब पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ और ‘ग्रैंड स्लैम’ के तहत जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया। तब भारतीय सेना ने 6 सितंबर 1965 को पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन ‘रिडल’ शुरू किया। इसमें दुश्मन के एयरबेस और अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। ये एक जबरदस्त हवाई अभियान था जिसने पाकिस्तानी फौज के हौसले पस्त कर दिए।

2. ऑपरेशन ‘अब्लेज’ (1965) :

जब 1965 में पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ की, तो भारत ने भी अपनी सीमाओं पर सेना की भारी तैनाती शुरू कर दी। इस मूवमेंट को ही कहा गया ऑपरेशन अब्लेज। मतलब – पहले से आग जलाना, ताकि दुश्मन जलने लगे!

ऑपरेशन ‘अब्लेज’ एक रक्षात्मक रणनीति थी, जिसका मकसद पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की स्थिति को और मजबूत करना था।

3. ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ (1971):

1971 की जंग में भारतीय सेना ने वेस्टर्न फ्रंट पर पाकिस्तान को जोरदार टक्कर दी। इस पूरे अभियान को कहा गया ऑपरेशन कैक्टस लिली। दुश्मन को ऐसा चुभा कि वो आज तक भूल नहीं पाया।

ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ पाकिस्तान के विरुद्ध बांग्लादेश के आजादी के लिए चलाया गया अभियान था। किस युद्ध में पाकिस्तान की बुरी तरह से हार हुई थी, और पाकिस्तान के कुल 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।

4. ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ और ‘पायथन’ (1971) :

4-5 दिसंबर 1971 की रात, भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर हमला बोला इस ऑपरेशन का नाम था ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ कुछ ही दिन बाद दुश्मन की बाकी बची ताकत पर हुआ दूसरा हमला ‘ऑपरेशन पायथन’। कराची जल उठा, और पाकिस्तान की नेवी को तगड़ा झटका लगा। बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी करने में इस ऑपरेशन पर आम भूमिका रही।

5. ऑपरेशन ‘मेघदूत’ (1984):

1984 में पाकिस्तान के बढ़ते गतिविधियों पर नजर रखने के लिएभारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन ‘मेघदूत’ चलाया गया।  दुनिया के सबसे ऊँचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में भारतीय सेना ने पहले पहुँच कर कब्ज़ा जमाया। ये था ऑपरेशन मेघदूत – जब बादल नहीं, भारतीय जवान गरजे और हिमालय की चोटी पर तिरंगा लहराया।

6. ऑपरेशन ‘विजय’ (1999) कारगिल युद्ध:

1999 में पाकिस्तान सेनाने करगिल के कई चौकिया पर कब्जा जमा लिया था। इसके उत्तर में भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ के अंतर्गत करगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तान की कब्जा करने की नापाक कोशिशों को, नाकाम किया और पाकिस्तान सेना को खदेड़ दिया। इस जंग में हमारी वीरता ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

7. ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ (1999):

करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ शुरू किया। भी मोर्चा संभाला। इसे कहा गया ऑपरेशन सफेद सागर। ऊँचाई पर युद्ध, टारगेट पर हमले और हवा से विनाश – पाकिस्तानी पोस्ट्स तबाह हो गईं।

8. सर्जिकल स्ट्राइक (2016):

वर्ष 2016 में भारत के उरी पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा POK में 28-29 सितंबर 2016 की रात सर्जिकल स्ट्राइक की गई। ये था सर्जिकल स्ट्राइक, जब हमने दुनिया को बताया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

9. ऑपरेशन ‘बंदर’ (2019):

2019 में जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला किया, जिसमें 40 CRPF के जवान वीरगति को प्राप्त हुए। उसके बाद भारत ने एयरस्ट्राइक की। जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप्स को बालाकोट में तबाह किया गया। इस गुप्त मिशन का नाम था ‘ऑपरेशन बंदर’ शांति प्रिय बंदर जब गुस्से में आए, तो तबाही पक्की थी।

10. ऑपरेशन ‘सिंदूर’ (2025):

22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारत के पहलगाम में किए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान के कई ऐसे क्षेत्र जिन्हे आतंकवादियों ने अपना अड्डा बना के रखा था, वहा एयर स्ट्राइक की गई।


भारत के बड़े सैन्य ऑपरेशनों पर महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

1. प्रश्न: ऑपरेशन ‘रिडल’ कब हुआ था?

उत्तर: ऑपरेशन ‘रिडल’ 1965 की जंग में हुआ था।

2. प्रश्न: ऑपरेशन ‘अब्लेज’ कब और क्यों किया गया था?

उत्तर: ऑपरेशन ‘अब्लेज’ 1965 के जंग के दौरान बढ़ाते घुसपैठीयो पर प्रतिबंध लगाने के लिएचलाया गया था

3. प्रश्न: ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ कब हुआ था ?

उत्तर: ये ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ 1971 की जंग में हुआ था। यह ऑपरेशन बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए चलाया गया था।

4. प्रश्न: ऑपरेशन ‘मेघदूत’ क्यों खास है?

उत्तर: ऑपरेशन ‘मेघदूत’ के अंतर्गत 1984 में भारत ने दुनिया की सबसे ऊँची लड़ाई सियाचिन में जीती – बर्फ की चोटियों पर भी तिरंगा फहराया।

5. प्रश्न: ऑपरेशन ‘विजय’ किस जंग से जुड़ा है?

उत्तर: ऑपरेशन ‘विजय’ करगिल युद्ध से जुड़ा हुआ है।  यह युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में हुआ था।

6. प्रश्न: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ क्या है?

उत्तर: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ 7 में 2025 को चलाया गया था। यह ऑपरेशन पाकिस्तान द्वारा पहलगाम में किए आतंकी हमले के विरुद्ध में चलाया गया था।


जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
मार्च 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
अप्रैल 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
मई 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025शहीद दिवस 2025
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025विश्व कैंसर दिवस 2025
महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता दिवसछत्रपती शिवाजी महाराज जयंती 2025
विश्व NGO दिवस 2025अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025
विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2025मराठी राजभाषा दिवस 2025
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025शून्य भेदभाव दिवस 2025
विश्व वन्यजीव दिवस 2025विश्व श्रवण दिवस 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के किए गए प्रयास
CISF दिवस 2025विश्व किडनी दिवस 2025
पाई π दिवस 2025WPL 2025