Table of Contents
Toggleखेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 |Khelo India Winter Game
विंटर गेम्स जमीन स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया यूथ गेम और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफलता के बाद वर्ष 2020 मे भारत सरकार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अनावरण किया गया।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला संस्करण जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग शहर और लद्दाख के लेह में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2024
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 का चौथा संस्करण दो चरणों में आयोजित किए गए। पहला चरण 2 से 6 फरवरी तक लद्दाख के लेह में और दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित किए गए थे।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में भारतीय सेना ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया और कर्नाटक ने 9 स्वर्ण और 2 रजत के साथ कुल 11 पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया तो वही महाराष्ट्र 7 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ कुल 22 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स ( KIWG) 2024 का शुभंकर हिम तेंदुआ को रखा गया हैं, जिसे लद्दाख में ‘शीन-ए शी’ शान नाम से भी जाना जाता है।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2024 पदक तालिका
संस्करण | वर्ष | मेजबान शहर | प्रथम विजेता | द्वितीय विजेता | तृतीय विजेता |
चौथा | 2024 | गुलमर्ग और लेह | भारतीय सेना | कर्नाटक | महाराष्ट्र |
Gold 🥇 : 10 Silver 🥈 : 5 Bronze 🥉: 6 Total : 21 | Gold 🥇 : 9 Silver 🥈 : 2 Bronze 🥉: 0 Total : 11 | Gold 🥇 : 7 Silver 🥈 : 8 Bronze 🥉: 7 Total : 22 |
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के प्रमुख खेल
इन खेलों में स्नो बोर्डिंग, स्नो माउंटेनियरिंग, स्नो बेसबॉल, आइस हॉकी, स्नो रग्बी, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, स्नो स्कीइंग, आइस स्केटिंग, स्नो शू, नॉर्डिक स्कीइंग, अल्पाईन स्कीइंग, जैसे खेल प्रतिस्पर्धा खेले जाते हैं।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स सभी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम खेलो इंडिया विंटर गेम्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे जानकारी लेंगे।
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सभी संस्करण और विजेता राज्यो की सूची
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 का पहला संस्करण जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग शहर मे 25 फरवरी 2020 से 7 मार्च 2020 तक और लद्दाख के लेह शहर 7 मार्च 2020 से 11 मार्च 2020 तक खेले गए। इन खेलों में कुल 955 खिलाड़ियों 17 खेलों में भाग लिया था।
संस्करण | वर्ष | मेजबान शहर | प्रथम विजेता | द्वितीय विजेता | तृतीय विजेता |
पहला | 2020 | गुलमर्ग और लेह | जम्मू और कश्मीर | सर्विसेस | उत्तराखंड |
Gold 🥇 : 26 Silver 🥈 : 29 Bronze 🥉: 21 Total : 76 | Gold 🥇 : 8 Silver 🥈 : 6 Bronze 🥉: 7 Total : 21 | Gold 🥇 : 5 Silver 🥈 : 2 Bronze 🥉: 6 Total : 13 |
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 का दूसरा संस्करण जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग शहर में 26 फरवरी 2021 से 2 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। इस संस्करण में 1375 खिलाड़ियों ने 14 खेलों में भाग लिया था।
संस्करण | वर्ष | मेजबान शहर | प्रथम विजेता | द्वितीय विजेता | तृतीय विजेता |
दूसरा | 2021 | गुलमर्ग | जम्मू और कश्मीर | कर्नाटक | महाराष्ट्र |
Gold 🥇 : 11 Silver 🥈 : 18 Bronze 🥉: 5 Total : 34 | Gold 🥇 : 5 Silver 🥈 : 0 Bronze 🥉: 4 Total : 9 | Gold 🥇 : 3 Silver 🥈 : 3 Bronze 🥉: 2 Total : 8 |
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2022-2023
खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण जो की 2022 में होना था कोविड-19 की वजह से अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में 10 फरवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया। और कुल 5 दिनो तक खेला गया।
इस संस्करण में 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने 11 खेलो में सहभाग लिया था।
संस्करण | वर्ष | मेजबान शहर | प्रथम विजेता | द्वितीय विजेता | तृतीय विजेता |
तीसरा | 2022 के 2023 में | गुलमर्ग | जम्मू और कश्मीर | महाराष्ट्र | हिमाचल प्रदेश |
Gold 🥇 : 26 Silver 🥈 : 25 Bronze 🥉: 25 Total : 76 | Gold 🥇 : 18 Silver 🥈 : 8 Bronze 🥉: 6 Total : 27 | Gold 🥇 : 10 Silver 🥈 : 14 Bronze 🥉: 7 Total : 31 |
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल
खेलो इंडिया विंटर गेम्स पर पूछे गए प्रश्न
1 ) खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला संस्करण किस वर्ष हुआ – वर्ष 2020
2 ) खेलो इंडिया विंटर गेम्स पहली बार किस राज्य में खेला गया – जम्मू और कश्मीर
3 ) खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 में प्रथम स्थान किस राज्य ने हासिल किया – जम्मू और कश्मीर
4 ) 2023 में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का कौन सा संस्करण खेला गया – तीसरा संस्करण
5 ) खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 का चौथा संस्करणकिस शहर में आयोजित किया गया था – लेह लद्दाख और गुलमर्ग जम्मू कश्मीर
6 ) खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में किस टीम ने पहला स्थान हासिल किया ?
उत्तर : भारतीय सेना ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया
महत्वपूर्ण खेलों की सूची
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स | एशियाई खेल 2023 |
खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
बीच गेम्स 2024, दीव |
महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची
नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
RECENT POST
-
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय
Assam State Information | असम — एक विस्तृत परिचय परिचय: असम भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में बसा एक समृद्ध सांस्कृतिक और जैवविविधता-प्रधान राज्य है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के बीच फैले उपजाऊ मैदान, घने जंगली अरण्य, विश्व-प्रसिद्ध अभयारण्य और बहुजातीय समाज असम की प्रमुख पहचान हैं। यह राज्य न केवल वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के…
-
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी
Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश: इतिहास, जनसंख्या, क्षेत्रफल, संस्कृति और प्रमुख जानकारी परिचय अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक भौगोलिक रूप से विविध और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसे “उदय उदय का देश” (Land of the Rising Sun) भी कहा जाता है क्योंकि भारत में सूर्योदय सबसे पहले यहीं दिखाई…
-
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025
Ganesh Chaturthi 2025 | गणेश चतुर्थी 2025 गणेश चतुर्थी 2025 कब है? गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 2025 में बुधवार, 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जन्मजयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। अन्य प्रमुख शहरों के मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त शहर पूजा समय पुणे 11:21…