राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | National Safety Day

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | National Safety Day

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | National Safety Day

भारत के सुरक्षा बलों द्वारा देश कि सुरक्षा के लिए किये गये प्रयासो के सन्मान में हर साल भारत मे 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | National Safety Day

यह भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्त्वपूर्ण अभियान है, इसके जरिए हर साल भारत में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा सुरक्षा के लिए देश में जागरूकता फैलाई जाती है। जिससे कि देश में कई जगह जागरूकता के अभाव में हो रहे अपघात को कम किया जा सके।

साथ ही भारत सरकार द्वारा क्षेत्रों में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 से 10  मार्च को रास्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता हैं।

सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आंदोलन विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर श्रम मंत्रालय द्वारा 4 मार्च 1966 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना की गई थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था के प्रती जगरूकता फैलाने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया, और पहली बार 4 मार्च 1971 को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। और तभी से यह दिन देश भर में हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

हर साल देश भर में कई संस्थानों और कंपनियों में सुरक्षा के संबंधि उचित जागरूकता ना होने की वजह से लाखों लोगों के साथ उपघात होते हैं। देश में बढ़ते उद्योगों और अन्य संगठनों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को बढ़ावा देने में मदद करना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है।

1962 में श्रम समिति के 22 वे सत्र में भारत के श्रम मंत्री द्वारा इसकी सिफारिश की गई, और फरवरी 1966 में श्रम समिति के 24 में सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को अनुमति दी गई।

4 मार्च 1966 को स्थापित एक गैर -लाभकारी सरकारी संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आंदोलन की स्थिरता को विकसित करने और सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने इस संगठन की स्थापना की थी।इस संगठन द्वारा पूरे देश में सुरक्षा सेमिनार, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और पर्यावरण आंदोलन को बढ़ावा दिया जाता है।

डॉ. सी. वी. रमन और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

4 मार्च 2024 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस/राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अभियान की यह 53वी वर्ष गाठ है। सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम “ESG उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर फोकस” रखी गई है।

  केंद्र और राज्य सरकारों और मीडिया द्वारा सक्रिय सहयोग से विभाग, नियामक एजेंसियां, गैर सरकारी संगठन और संस्थानों में सुरक्षा सबंधी अभियान का उद्देश्य पूर्ण किया जा सके।   

विश्व वन्यजीव दिवस | WORLD WILDLIFE DAY

1 ) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : 4 मार्च को हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

2 ) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की शुरुआत कब की गई ?

उत्तर : 4 मार्च 1971 से राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की शुरुआत की गई ।

3 ) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है ?

उत्तर : 4 मार्च 1966 में स्थापित राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना के वर्षगांठ के रूप में 4 मार्च 1971 से हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

4 ) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 की थीम क्या है ?

उत्तर : “ESG उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर फोकस” राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 की थीम रखी गई है।

5 ) राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है ?

उत्तर : 4 से 10  मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता हैं।

सरोजिनी नायडू और राष्ट्रीय महिला दिवस


नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024इंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024एशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीव 
  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर