PM Modi Inaugurates 38th National Games in Dehradun

PM Modi Inaugurates 38th National Games in Dehradun | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

PM Modi Inaugurates 38th National Games in Dehradun | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

भारतीय एथलीटों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए और देश में खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार हर साल कई प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करती है।

राष्ट्रीय खेल सिर्फ एक खेल आयोजन प्रतियोगिता नहीं है, बल्की यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच है, जिसके जरीए भारत की विविधता और एकता को मजबूती मिलती है।


PM Modi Inaugurates 38th National Games in Dehradun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आज उत्तराखंड युवाओं की ऊर्जा से जगमगा रहा है, और बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ और माँ गंगा के आशीर्वाद से उत्तराखंड के देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेल शुरू होने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम अपने एथलीटों के लिए अधिक से अधिक अवसर पैदा करने का प्रयास रहे हैं, ताकि भारत में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत अपनी क्षमता को पूरी तरह से बढ़ा सकें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ-साथ कई ऐसे सांसद भी है, जो कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कई प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास केवल सरकार द्वारा ही नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि कई सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

उत्तराखंड अपने 25वें स्थापना वर्ष को रजत जयंती के दौरान देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रहा है।

28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड के आठ अलग-अलग जिलों के 11 शहरों में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजित किया जाएगा।

17 दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के एथलीट भाग लेंगे।

खेलों तथा एथलीट की संख्या

17 दिनों तक चलने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश से कुल 10,000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी, जिनमें से 33 खेलों में पदक वितरित किए जाएंगे, जबकि दो प्रतियोगिता खेल प्रदर्शनी खेल के रूप में खेले जाएंगे।

योग और मल्लखंब को इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर “मौली” रखा गया है, जो कि उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ से प्रेरित है।

38वें राष्ट्रीय खेलों के मशाल का नाम ‘तेजस्विनी’ है, जिसने उत्तराखंड के बागेश्वर से देहरादून तक का सफर तय किया है।

उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का विषय “ग्रीन गेम्स” रखा गया है।

आयोजन स्थल के पास एक ‘स्पोर्ट्स फॉरेस्ट’ नामक विशेष पार्क विकसित किया जाएगा। जिसमें  एथलीटों और उपस्थित मेहमानों द्वारा 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

एथलीटों को दिए जाने वाले पदक और प्रमाण पत्र पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाए जाएंगे।


38वें राष्ट्रीय खेल संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है ?

उत्तर : उत्तराखंड के आठ अलग-अलग जिलों के 11 शहरों में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजित किया जा रहा है।

2 ) 38वें राष्ट्रीय खेल में कुल कितने खेलों का आयोजन किया गया है ?

उत्तर : उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।

3 ) 38वें राष्ट्रीय खेल का शुभंकर क्या है ?

उत्तर : 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर “मौली” रखा गया है, जो कि उत्तराखंड के राज्य पक्षी ‘मोनाल’ से प्रेरित है।

4 ) उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के मशाल का नाम क्या है ?

उत्तर : 38वें राष्ट्रीय खेलों के मशाल का नाम ‘तेजस्विनी’ है, जिसने उत्तराखंड के बागेश्वर से देहरादून तक का सफर तय किया है।

5 ) उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का विषय क्या है ?

उत्तर : उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का विषय “ग्रीन गेम्स” रखा गया है।

6 ) 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कितने दिनों तक किया जाएगा ?

उत्तर : 28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक कुल 17 दिनों तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।



महाराष्ट्र के राज्यकीय प्रतीक
मध्य प्रदेश के राज्यकीय प्रतीक
छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025 

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com


  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर