राज्यसभा संपूर्ण जानकारी | RAJYA SABHA ALL INFORMATION

राज्यसभा संपूर्ण जानकारी | RAJYA SABHA ALL INFORMATION

राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च और स्थाई सदन है, जिसका गठन 3 अप्रैल 1952 को किया गया था और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 में आयोजित किया गया था।

शुरू में राज्यसभा को ‘काउंसिल आफ स्टेट्स’ नाम से जाना जाता था परंतु 23 अगस्त 1954 में सभापति द्वारा काउंसिल ऑफ स्टेट्स को हिंदी में ‘राज्यसभा’ नाम देने की घोषणा कि गयी।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा के संरचना को दर्शाया गया है।

3 अप्रैल 1952 को राज्यसभा का गठन किया गया और 13 मई 1952 को इसका पहला सत्र आयोजित किया गया।

डॉ. एस. राधाकृष्णन राज्यसभा के पहले सभापति थे वह 1952 से 1962 तक लगातार दो बार निर्विरोध निर्वाचित गए।

श्री. एस. वी. कृष्णमूर्ति राव राज्यसभा के पहले उपसभापति थे वह भी 1952 से 1962 तक लगातार दो बार निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य निर्वाचित किये जा सकते हैं, जिनमें 238 सदस्य राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र से विशेष अनुभवी व्यक्तियों का चयन किया जाता है।

वर्तमान में राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं जिनमें 233 सदस्य राज्य विधानसभा और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली तथा पुडुचेरी से निर्वाचित है, और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नाम निर्देशित है।

राज्यसभा एक स्थाई सदन है, इस लिए इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता है। परंतु राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है। इस लिए राज्यसभा की रचना कुछ इस तरह की गई है कि प्रत्येक 2 वर्षों में इसके एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर वह सेवानिवृत्ति हो जाते हैं।

सभापति : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार भारत के उप-राष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन भारतीय संसद के दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) द्वारा बने निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

भारत के उप-राष्ट्रपति का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक होता है।

उप-सभापति : उप-सभापति का निर्वाचन राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों में से राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

जब सभापति का पद रिक्त होता है अथवा उप-राष्ट्रपति, राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हो उसे समय उप-सभापति, सभापति के पद का दायित्व संभालते हैं।

प्रत्येक सदस्य कार्यकाल के दौरान ₹50000 प्रति माह वेतन तथा संसद के सभा के सत्र अथवा समिति की किसी भी बैठक में उपस्थित होने पर प्रतिदिन ₹2000 भत्ता के लिए हकदार होता है।

राज्यसभा सदस्यों को 45000 रुपए प्रतिमाह निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और 45000 रुपए कार्यालयीन व्यय भत्ता दिया जाता है। साथ ही उन्हें यात्रा भत्ता, रेल यात्रा सुविधा, हवाई यात्रा, आवास चिकित्सा सुविधा, दूरभाष सुविधा, बिजली और पानी की सुविधा वाहन और कंप्यूटर खरीदी में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

भूतपूर्व सदस्यों को पेंशन लाभ, मुफ्त रेल यात्रा और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।

किसी भी धन विधेयक को लोकसभा द्वारा पारित किये जाने के बाद उसे राज्यसभा के स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। राज्यसभा को वह धन विधायक 14 दिनों के भीतर वापस करना बंधन कारक है। राज्यसभा उस धन विधेयक में केवल संशोधनों की सिफारिश कर सकती है। परंतु लोकसभा उन सिफारिश को स्वीकार अथवा और स्वीकार कर सकती है।

अनुच्छेद 67 ब के तहत उपराष्ट्रपति को पद से हटाने वाला प्रस्ताव राज्यसभा में ही लाया जा सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग | ELECTION COMMISSION OF INDIA

राज्यसभा सांसद का स्थाई सदन है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 द्वारा राज्यसभा की संरचना को दर्शाया गया है। राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें संघ राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश से 238 सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं और राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं।

1 ) राज्यसभा का गठन कब किया गया ?

उत्तर : राज्यसभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को किया गया।

2 ) राज्यसभा का पहला सत्र कब आयोजित गया था ?

उत्तर : राज्यसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 में आयोजित किया गया था।

3 ) राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ?

उत्तर : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार भारत के उप-राष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं।

4 ) भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यसभा की संरचना को दर्शाया गया है ?

उत्तर : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 द्वारा राज्यसभा की संरचना को दर्शाया गया है।

5 ) राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?

उत्तर : राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

6 ) हर 2 साल में राज्यसभा के कितने सदस्य सेवानिवृत्ति होते हैं ?

उत्तर : प्रत्येक 2 वर्षों में राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर वह सेवानिवृत्ति हो जाते हैं।

7 ) राज्यसभा में अधिकतम कितने सदस्य निर्वाचित किये जा सकते हैं ?

उत्तर : राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य निर्वाचित किये जा सकते हैं।

8 ) राज्यसभा में संघ राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश से कितने सदस्य को निर्वाचित किया जा सकता है ?

उत्तर : राज्यसभा में संघ राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश से कुल 238 सदस्यों को निर्वाचित किया जा सकता है।

9 ) राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र से कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं ?

उत्तर : राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र से विशेष अनुभवी व्यक्तियों का चयन किया जाता है।

10 ) वर्तमान में राज्यसभा में कुल कितने सदस्य निर्वाचित है ?

उत्तर : वर्तमान में राज्यसभा में कुल 245 सदस्य निर्वाचित है।


राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिन विशेष

सरोजिनी नायडू और राष्ट्रीय महिला दिवसडॉ. सी. वी. रमन और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विश्व वन्यजीव दिवस राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसCISF स्थापना दिवस

महत्वपूर्ण खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024इंडियन प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्समहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024एशियाई खेल 2023
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीव 

महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची

नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024
  • Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
    Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन यहाँ के किसानों की आजीविका का अहम हिस्सा है। दूध, मांस, अंडे और अन्य पशु उत्पादों से किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हैं। इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएँ चलाती है। इस… Read more: Top Govt Schemes for Animal Husbandry | पशुपालन की योजनाएँ
  • History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
    History of Nagpur | नागपुर का इतिहास नमस्कार दोस्तों!आज हम आपको बताएँगे हमारे अपने शहर नागपुर का इतिहास। अगर आप महाराष्ट्र के इस खूबसूरत शहर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। चलिए शुरू करते हैं नागपुर के गौरवमयी इतिहास की यात्रा! नागपुर नाम कैसे पड़ा? नागपुर… Read more: History of Nagpur | नागपुर का इतिहास
  • Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
    Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया? “साँप” शब्द हिंदी भाषा का है, जो संस्कृत शब्द “सर्प” से लिया गया है। 🗣️ विभिन्न भाषाओं में “साँप” शब्द भाषा शब्द संस्कृत सर्प हिंदी साँप मराठी साप बंगाली साप तमिल பாம்பு (Paambu) तेलुगु పాము (Paamu) अंग्रेज़ी Snake 📚 प्राचीन ग्रंथों और धर्मों में… Read more: Origin of the Word Snake | साँप शब्द कहाँ से आया?
  • Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
    Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट: भारत में 257 नए मामले दर्ज, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित | FindAll.co.in भारत में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 257 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले… Read more: Covid 19 Update | कोविड-19 अपडेट
  • OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर
    OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर किया सटीक हमला प्रकाशित: 07 मई 2025, स्रोत: PIB दिल्ली भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा… Read more: OPERATION SINDOOR | ऑपरेशन सिंदूर