Women in Science Day 2025 | विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025

Women in Science Day 2025 | विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025

Women in Science Day 2025 | विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025

समाज में महिलाओं और लड़कियों के प्रती बढ़ते लिंग भेद भाव को नष्ट करना, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित करना, सशक्त बनाना और उनका उत्थान करने के लिए हम वैश्विक स्तर पर हर साल 11 फरवरी को, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं।

2015 में स्थापित विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की आज 2025 में 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।


Women in Science Day 2025 | विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का योगदान

विश्व भर में सभी शोधकर्ताओं में केवल 33.3 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधित्व करती है।

केवल 12 प्रतिशत महिलाएं राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों में सदस्यों है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता में श्रम शक्ति का केवल 22 प्रतिशत योगदान वर्तमान में महिलाओं का है।

2024 के  ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट के अनुसार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में केवल 28.2 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधित्व करती है,

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सुरुआत

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए 22 दिसंबर 2015 को, महासभा ने एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया ।

हर साल 11 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन महिलाओं और लड़कियों के लिए विज्ञान में पूर्ण और समान पहुँच और भागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे लिंग, आयु, आय, विकलांगता, जातीयता और अन्य प्रासंगिक कारकों के प्रती लैंगिक समानता को बढ़ावा मिल सके।

2025 का आयोजन

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 11 फरवरी 2025 को यूनेस्को मुख्यालय, पेरिस, फ्रांस में मनाया जाएगा। यह आयोजन एक हाइब्रिड मॉडल पर आधारीत होगा। युनेस्को तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित इस दिन की यह 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, इस दिन के अवसर पर दुनिया भर में विज्ञान में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाने के लिए सदस्य राज्यों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के हितधारकों, पत्रकारों, साथ ही छात्रों को एक साथ लाया जा रहा है।

उद्देश्य

भविष्य में आने वाली नौकरियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व को बढ़ावा देना।

सतत विकास के लिए 2030 तक “किसी को भी पीछे न छोड़ने” के साहसिक कार्य के प्रति प्रतिबद्धता शामिल करना।

 विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को बढ़ावा देकर विज्ञान में वैश्वीक प्रगति को आगे बढ़ाया जा सके।

महिलाओं के साहसिक योगदान का प्रचार करके समाज में लड़कियों को वैज्ञानिक करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करके उनके आवश्यक प्रतिनिधित्व का समाधान करना।

महिलाओं और लड़कियों की STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) अध्ययन क्षेत्रों में उनकी भूमिका को बढ़ाना साथ ही संबंधित उद्योगों और क्षेत्रों में स्नातक होने के बाद महिलाओं के रोजगार में हिस्सेदारी को बढ़ाना।


संबंधित दिन विशेष

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :8 मार्च

आईसीटी में बालिका दिवस : 22 अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस : 11 अक्टूबर

महिला जननांग विकृति के प्रती शुन्य  सहिस्नुता दिवस : 6 फरवरी

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस : 15 अक्टूबर

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस : 10 नवंबर

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस : 25 नवंबर


संबंधित प्रश्न

1 ) विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : वैश्विक स्तर पर हर साल 11 फरवरी को, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं।

2 ) विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सुरुआत कब की गई ?

उत्तर : विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए 22 दिसंबर 2015 को, महासभा ने एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया ।

3 ) विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस क्यो मनाया जाता है ?

उत्तर : STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) अध्ययन क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों की भूमिका को बढ़ाने के लिए हर साल 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।


जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
मार्च 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025शहीद दिवस 2025
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025विश्व कैंसर दिवस 2025
महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता दिवस 

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com