Table of Contents
ToggleAll Important Days of January 2025 | जनवरी 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिन

जनवरी दिन विशेष
Date | Days |
1. जनवरी | DRDO दिवस 1 जनवरी 2025 को DRDO ने अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया। समीर वी. कामत वर्तमान में डीआरडीओ के अध्यक्ष है। 1 जनवरी 1958 में डीआरडीओ का गठण किया गया था । |
2. जनवरी | विश्व अंतर्मुखी दिवस अंतर्मुखी लोगों के प्रति होने वाले भेदभाव को दूर करने तथा उनके अनोखे गुणों को जश्न मनाने के लिए हर साल 2 जनवरी को अंतर्मुखी दिवस मनाया जाता है। |
4. जनवरी | लुई ब्रेल दिवस लुई ब्रेल द्वारा दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए ब्रेल लिपि की खोज करने में उनके योगदान के लिए हर साल लुई ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर 4 जनवरी को लुई ब्रेल दिवस मनाया जाता है। |
6. जनवरी | युद्ध में हुए अनाथों का विश्व दिवस युद्ध से अनाथ हुए बच्चों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने और उन्हें ज़रूरी मदद मुहैया कराने के लिए हर साल 6 जनवरी को युद्ध में हुए अनाथों का विश्व दिवस मनाया जाता है। |
9. जनवरी | प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरीको हर साल प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता हैइस वर्ष 2025 मेंयहां 18वां प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान” रखा गया है। |
10. जनवरी | विश्व हिंदी दिवस विश्व में हिन्दी के प्रचार और प्रसार के लिये जागरूकता निर्माण करने तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मजबुत करने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का पहला संस्करण वर्ष 1974 में महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया था। |
11. जनवरी | मानव तस्करी जागरूकता दिवस मानव तस्करी के ख़िलाफ़ जागरूकता को बढ़ाने के लिए, सन 2007 से हर साल 11 जनवरी को मानव तस्करी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। |
11 से 17. जनवरी | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों, और ग्राहकों में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता निर्माण करने के लिए हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। |
12. जनवरी | राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जंयती) राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारत के महान संत और विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन पहली बार 12 जनवरी 1985 में मनाया गया था । 2025 में 41वां राष्ट्रीय युवा दिन मनाया जा रहा है। |
14. जनवरी | लोहड़ी दिवस हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और दिल्ली में फ़सल की कटाई और बुआई की खुशी में हर साल 14 जनवरी को लोहड़ी दिवस त्योहार के रूप में मनाया जाता है। |
15. जनवरी | थल सेना दिवस 15 जनवरी 2025 कोमहाराष्ट्र की पुणे में77 व थल सेवा दिवसमनाया गया। यह दिन भारतीय सेना के पहले सेना प्रमुख के. एम. करियप्पा जी के पदभार संभालने के याद में मनाया जाता है। |
16. जनवरी | लोकपाल स्थापना दिवस 16 जनवरी,2014 को लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के लागू होने के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना हुई थी। इस दिन के अवसर परपहली बार 16 जनवरी 2025 को लोकपाल स्थापना दिवस मनाया गया। |
23. जनवरी | पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) 23 जनवरी 2021 से प्रतिवर्ष सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर ‘पराक्रम दिवस’ मनाया जाता है। 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। |
24. जनवरी | राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और उनके महत्व को समाज में उजागर किया जा सके। इसलिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 24 जनवरी 2008 से की गई थी। |
24. जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए साल 2018 में 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने की घोषणा की थी। यह दिन पहली बार भारत में 24 जनवरी 2019 में मनाया गया था। |
25. जनवरी | राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनाव आयोग के स्थापना वर्ष के दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना वर्ष 2050 में की गई थी। 25 जनवरी 2025 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 76वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। |
25. जनवरी | राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भारत में पर्यटन के महत्व और सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, और प्राकृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता निर्माण करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। |
26. जनवरी | गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण भारत में भारतीय संविधान को लागू किया गया था, उस दिन कि याद में हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2025 में गणतंत्र दिवस का 76वां संस्करण मनाया जा रहा है। |
26. जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं उत्पाद शुल्क दिवस विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) की स्थापना की याद में हर साल 26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। |
28. जनवरी | लाला लाजपत राय जयंती भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक श्री लाला लाजपत राय जिन्हे “पंजाब केसरी” या “पंजाब का शेर” के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए प्रतिवर्ष 28 जनवरी को संपूर्ण भारत में लाला लाजपत राय जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 2025 में 28 जनवरी को लाला लाजपत राय जी की 160 वी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। |
30. जनवरी | शहीद दिवस 30 जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी जी की हत्या करने के बाद हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
30. जनवरी | कुष्ठ रोग निवारण दिवस भारत में हर साल महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर 30 जनवरी को परकुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया जाता है। |
महत्वपूर्ण दिन विशेष
अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com