Republic Day 2025 | गणतंत्र दिवस 2025

Republic Day 2025 | गणतंत्र दिवस 2025

Republic Day 2025 | गणतंत्र दिवस 2025

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को संपूर्ण भारत में “गणतंत्र दिवस” त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष हम सभी भारतीय 26 जनवरी 2025 को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

26 नवंबर 1949 को संविधान के पिता कहे जाने वाले डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को अपनाया गया था, और 26 जनवरी 1950 को संविधान संपूर्ण भारत में लागू किया गया था। और उसी दिन से प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत में 26 जनवरी को “गणतंत्र दिवस” मनाया जाता है


Republic Day 2025 | गणतंत्र दिवस 2025

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है ?

‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम रखी गई है। ये थीम देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।

गणतंत्र दिवस 2025 में कितने राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश अपने राज्य की झाँकियाँ प्रदर्शित करेंगे ?

गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों का विषय “स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास” तय किया गया है, जिसके अंतर्गत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर अपनी झाँकियाँ प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।

आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल इन सभी 15 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी झाँकियाँ कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर किस देश के राष्ट्रपति होंगे प्रमुख अतिथि ?

हर साल गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा दूसरे देश के राष्ट्रपति को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है, और उस दिन दोनों राष्ट्र के प्रमुखों द्वारा कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं।

26 जनवरी 2025 को होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के वर्तमान राष्ट्रपति प्रबोबो सुबियांतो को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

1950 में हुए भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर भी इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस ?

भारत के स्वतंत्रता के बाद 29 अगस्त 1947 को डॉ. भीमराव अंबेडकर के अध्यक्षता में भारतीय संविधान की मसूदा समिति का गठन किया गया।

इस मसौदा समिति में अन्य 6 (एनजी अय्यंगर, अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, डॉ॰ केएम मुंशी, सैयद मोहम्मद सादुल्लाह, एनएम राऊ, टीटी कृष्णमाचार्य) सदस्य भी शामिल थे।

मसूदा समिति द्वारा भारतीय संविधान को लिखने में कुल 2 साल, 11 महीने, और 18 दिन का समय लगा था, संविधान को लिखने में भारत सरकार को कुल 64 लाख रुपये का खर्चा आया था। संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया था। 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा की आखिरी बैठक हुई थी, और इसी बैठक में सभा के 284 सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। हस्ताक्षर के दो दिन बाद 26 जनवरी, 1950 को इसे कानूनी रूप से लागू किया गया था।

ईसी दिन की सालगिरह के रूप में हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।



गणतंत्र दिवस 2025 संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ?

उत्तर : मसूदा समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण भारत में लागू किया गया था, इसी दिन भारत पूर्ण लोकतांत्रिक देश के रूप में सामने आया था। इसलिए 26 जनवरी को संपूर्ण भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2 ) गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है ?

उत्तर : ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम रखी गई है, जो कि देश की विरासत को संभालते हुए भारत की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।

3 ) गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर किस देश के राष्ट्रपति को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ?

उत्तर : 26 जनवरी 2025 को होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के वर्तमान राष्ट्रपति प्रबोबो सुबियांतो को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

4 ) गणतंत्र दिवस 2025 के परेड में कितने राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश अपनी झाँकियाँ प्रदर्शित करेंगे ?

उत्तर : आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल इन सभी 15 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी झाँकियाँ कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।

5 ) 26 जनवरी 2025 को भारत में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है ?

उतर : 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण भारत में संविधान लागू करने के बाद 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।


महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com


  • Chandigarh | चंडीगढ़
    Chandigarh | चंडीगढ़ : आधुनिकता और सांस्कृतिक विरासत का संगम चंडीगढ़, भारत का अनूठा और प्रसिद्ध शहर, न केवल अपनी सुव्यवस्थित भौगोलिक संरचना के लिए जाना जाता है, बल्कि यह आधुनिकता के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जोड़ता है। हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी… Read more: Chandigarh | चंडीगढ़
  • Haryana | हरियाणा
    Haryana | हरियाणा: सांस्कृतिक गौरव, ऐतिहासिक भूमि और आधुनिक विकास हरियाणा, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक अनूठा राज्य है जो अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, समृद्ध संस्कृति, कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और आधुनिक विकास के लिए प्रसिद्ध है। महाभारत की भूमि, वेदों का क्षेत्र और भारत की ‘दूध की टंकी’—हरियाणा हर दृष्टि से गौरवमयी है. आइये, हरियाणा… Read more: Haryana | हरियाणा
  • Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर
    Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर भोपाल को “झीलों का शहर” कहा जाता है। मध्यप्रदेश की राजधानी यह नगर न केवल अपनी सुंदरता बल्कि इतिहास, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, व आधुनिकता के लिए भी प्रसिद्ध है। भोपाल का नाम देश-विदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यटन, और सांस्कृतिक सरोकारों में बार-बार आता है।​ Wikimedia… Read more: Bhopal The City of Lakes | भोपाल: झीलों का शहर
  • Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश
    Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश: दिल से जुड़े देश का दिल भूमिका भारत के ह्रदयस्थल पर स्थित राज्य — “मध्य प्रदेश” — सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आर्थिक महत्व भी पूरे देश में सर्वोपरि है। यहाँ विशाल जंगल, ऐतिहासिक स्थल, विविध जातियाँ, और समृद्ध लोक परंपराओं का… Read more: Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश
  • Gandhinagar | गांधीनगर
    Gandhinagar | गांधीनगर: गुजरात की आधुनिक राजधानी गांधीनगर, गुजरात राज्य की राजधानी, अपने सुंदर हरियाली, सुव्यवस्थित प्लानिंग, और सांस्कृतिक महत्व के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह शहर प्रशासन, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है—और परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, एवं यात्रा के लिए बेहद उपयोगी टॉपिक है।​ Wikimedia Commons… Read more: Gandhinagar | गांधीनगर