सेला सुरंग | Sela Tunnel

सेला सुरंग | Sela Tunnel

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में बहु प्रतिष्ठित सेला सुरंग के निर्माण का कार्य संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा 9 मार्च 2024 को सेला सुरंग का उद्घाटन किया गया, जो हर मौसम में वहां के लोगों के कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह सुरंग समुद्र तल से 3973 मीटर ऊपर स्थित है। इस सुरंग का निर्माण ड्रिल और ब्लास्ट तकनीक से किया गया है।

सेला सुरंग | Sela Tunnel
road tunnel, night illuminated

सेला सुरंग दो सुरंग से मिलकर बनी है ।

सुरंग 1 : 900 मीटर लंबी सिंगल – ट्यूब सुरंग है।

सुरंग 2 : 1.5 किलोमीटर से अधिक लंबी ट्विन – ट्यूब सुरंग है।

इन सुरंगों का निर्माण ऑस्ट्रीयाई टनलिंग ( NATM ) का उपयोग करके किया गया है।

सेला सुरंग 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी बाईलेन सुरंग बन गई है।

सेला सुरंग का निर्माण सेला दर्रे से 400 मीटर नीचे किया गया है। यह सुरंग उत्तर पूर्व राज्य की पहली सड़क सुरंग बन गई है।

9 फरवरी 2019 को सेला सुरंग के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई थी, और 1 अप्रैल 2019 से इस सुरंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

सेल सुरंग के निर्माण की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन ( BRO) को दी गई थी, और 3 साल के इंतजार के बाद फरवरी 2022 को इसका निर्माण कार्य संपन्न हुआ।

सेल सुरंग के निर्माण कार्य के लिए कुल 825 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा आवंटित किए गए थे।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक

समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर ऊंचाई पर स्थित सेला सुरंग परियोजना एक सड़क सुरंग है, जो कि असम राज्य के गुवाहाटी जिला और अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए तैयार की गई है। यह सुरंग भारतीय राजमार्ग NH -13 से कनेक्ट करेगा। इसकी कुल लंबाई 12.4 किलोमीटर है। इस सुरंग के निर्माण कार्य से यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचाया जाएगा।

सुदर्शन सेतु / SUDARSHAN SETU

सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत में सीमाओं पर सड़क निर्माण का कार्य करता है, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों को यातायात में और युद्ध जन्य परिस्थितियों में सहायता प्रदान की जा सके।

भारत के दुर -दराज सीमाओं पर स्थित गांव में सड़कों का विकास करने के लिए 7 मई 1960 को सीमा सड़क संगठन (BRO) का गठन किया गया था। जिसके जरिए देश की सीमाओं पर स्थित गांवों से कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके।

भारत सरकार ने सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) की स्थापना की जिसके अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री और उपाध्यक्ष भारत के रक्षा मंत्री को नियुक्त किया जाता है।

वर्ष 2021 तक BRO द्वारा कुल 60,000 किलोमीटर से भी अधिक सडके, 60,000 मीटर से अधिक लंबाई वाले 450 से अधिक पुल और रणनीतिक कार्य के लिए 19 हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया है।

1 ) सेला सुरंग किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर : सेला सुरंग अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है, जिसका उद्घाटन 9 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

2 ) सेला सुरंग के निर्माण कि आवश्यकता क्यों है ?

उत्तर : असम राज्य के गुवाहाटी जिला और अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए तैयार की गई है।

3 ) सेला सुरंग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी किसको दी गई थी ?

उत्तर : सेला सुरंग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (BRO) को दी गई थी।

4 ) सीमा सड़क संगठन (BRO) की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर : 7 मई 1960 को सीमा सड़क संगठन (BRO) का गठन किया गया था।

5 ) सेला सुरंग समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर स्थित है ?

उत्तर : सेला सुरंग समुद्र तल से 3973 मीटर ऊपर स्थित है।

6 ) सेला सुरंग के निर्माण कार्य के लिए किस तकनीक का उपयोग किया गया था ?

उत्तर : सेला सुरंग का निर्माण ऑस्ट्रियाई टनलिंग ( NATM ) का उपयोग करके किया गया है।


मई 2023 करंट अफेयर्सजून 2023 करंट अफेयर्स
जुलाई 2023 करंट अफेयर्सअगस्त 2023 करंट अफेयर्स
सितंबर 2023 करंट अफेयर्सअक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स
नवंबर 2023 करंट अफेयर्सदिसंबर 2023 करंट अफेयर्स
जनवरी 2024 करंट अफेयर्सफरवरी 2024 करंट अफेयर्स
नोबेल पुरस्कार 2023राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कारव्यास सम्मान पुरस्कार
पद्म पुरस्कार 2024भारत रत्न पुरस्कार 2024
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
इंडियन प्रीमियर लीगमहिला प्रीमियर लीग
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024
खेलो इंडिया पैरा गेम्सहॉकी विश्व कप
बीच गेम्स 2024, दीवएशियाई खेल 2023
  • Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?

    Balanced Diet | संतुलित आहार क्या है?

    संतुलित आहार क्या है? स्वस्थ जीवन के लिए Balanced Diet का महत्व, फायदे और पूरी जानकारी क्या आपका वजन लगातार बढ़ रहा है? क्या आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो जाते हैं? क्या दिनभर थकान रहती है, जल्दी भूख लगती है या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस…


  • Intermittent Fasting क्या है?

    Intermittent Fasting क्या है?

    Intermittent Fasting क्या है? पिछले कुछ वर्षों में Intermittent Fasting (इंटरमिटेंट फास्टिंग) वजन कम करने के सबसे चर्चित तरीकों में से एक बन गया है। सोशल मीडिया, YouTube और इंटरनेट पर कई लोग दावा करते हैं कि Intermittent Fasting से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन क्या यह हर व्यक्ति के लिए…


  • How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं?

    How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं?

    How to Loss Weight without Gym | बिना जिम के वजन कैसे घटाएं? आज के समय में बहुत से लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय या बजट नहीं होता। कई लोग Google पर रोज़ सर्च करते हैं— अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो…