Aero India 2025 | एयरो इंडिया 2025 : बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरू हुआ 15वां संस्करण

Aero India 2025 | एयरो इंडिया 2025 : बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरू हुआ 15वां संस्करण

Aero India 2025 | एयरो इंडिया 2025 : बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरू हुआ 15वां संस्करण

परिचय

एयरो इंडिया, एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है, जो की एक द्विवार्षिक एयर शो है, जिसमें दुनिया भर से कई प्रतिभागी भाग लेते हैं। और अपने बेहतरीन रक्षा उपक्रमों का प्रचार भी करते हैं।

भारत की एयरो इंडिया एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी में कई देशों के एयरो विक्रेता भारतीय वायु सेना (IAF) के साथ मिलकर हवाई कलाबाज़ी के प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करते हैं। और उद्योग जगत के कई नेता एकत्रित होकर उद्योग संधी करते हैं।

08 फरवरी, 2025 मंगलवार को द्विवार्षिक एयरो-इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का 15 वां संस्करण कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 की प्रस्तावना के रूप में आयोजित किया गया,  जो की 10 से 14 फरवरी, 2025 तक बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन बंगलुरु शहर में आयोजित किया जाएगा।


Aero India 2025 | एयरो इंडिया 2025 : बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरू हुआ 15वां संस्करण

एयरो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार 2025

10 से 14 फरवरी, 2025 तक बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन बंगलुरु शहर में 5 दिवसीय आयोजित एयरो इंडिया 2025 का इस वर्ष का 15वां संस्करण है,

एयरो इंडिया 2025 ‘भविष्य की एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी: डिजाइन सत्यापन में चुनौतियां ‘, विषय पर आधारित है, जिसके तहत भविष्य की एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में उभरते रुझान और सैन्य उड़ान में योग्यता एवं प्रमाणन: डिजाइन और परीक्षण में चुनौतियां पर प्रकाश डाला जाएगा।

एयरो इंडिया 2025 में पहले तीन दिन व्यावसायिक आगंतुकों के लिए समर्पित हैं, और अंतिम दो दिन आम जनता के लिए खुल दिए जाएंगे ।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि

10 से 14 फरवरी 2025 तक होने वाला एयरो इंडिया शो दुनिया के बडे एयरो शो में से एक है, जिसमे कई आंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सहभागी बनेंगे जिनमें से यूके की कोलिन्स एयरोस्पेस, इजरायल की राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स, स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस, जीई एयरोस्पेस, फ्रांस की सैफरान, एमबीडीए और रोल्स-रॉयस और मार्टिन-बेकर जैसी कई विदेशी एयर डिफेंस कंपनियां और भारत की ओर से ग्लोबल्स इंक, अबेएंट्रिक्स सॉल्यूशंस, राफे एमफिब्र, एंसिस इंक, टीएक्यूबिट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और जेएसआर डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड आदी कंपनियां शामिल हैं।

एयरो इंडिया 2025 में डीआरडीओ, सशस्त्र बलों, रक्षा पीएसयू और MSME सहित निजी उद्योगों से लगभग 1,100 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

एयरो इंडिया का महत्व

एयरो इंडिया एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, जिसके अंतर्गत दुनिया के कई रक्षा उद्योग के विक्रेता एक छत्र में आकर कई रक्षा संधियो पर हस्ताक्षर करते हैं।

एयरो इंडिया में नई टेकनॉलॉजी से लेस अत्याधुनिक एयरोस्पेस प्रणालियों और नए रक्षा समाधानों का बेहतर प्रदर्शन किया जाता है।

एयरो इंडिया की सुरुआत

रक्षा प्रदर्शनी संगठन, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा पहली बार वर्ष 1996 में बेंगलुरु के येलहांका एयर फोर्स स्टेशन में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया गया था, जिसके जरिए कई एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए रक्षा तंत्रो का प्रचार करते हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है, जो की एक द्विवार्षिक एयर शो है, जिसमें दुनिया भर से कई प्रतिभागी भाग लेते हैं।

एयरो इंडिया शो 2023

एयरो इंडिया-2023 13 से 17 फरवरी तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया गया था, जो कि 1996 में सुरू होने के बाद का सबसे बड़ा और  14वां संस्करण था।

इस संस्करण में 100 से अधिक देश और 809 प्रदर्शकों ने 53 विमानों के साथ पहली बार फ्लाई पास्ट ने वैश्विक उपस्थित लोगों के लिए भारत की वायुशक्ति का प्रदर्शन किया।

इस संस्करण में दुनियाभर से 7 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया था। 75,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 250 से अधिक समझौता ज्ञापन/साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए


एयरो इंडिया 2025 संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1 ) एयरो इंडिया 2025 का संस्करण कहा पर आयोजित किया जा रहा है ?

उत्तर : बेंगलुरु, कर्नाटका के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन बंगलुरु शहर में 5 दिवसीय आयोजित एयरो इंडिया 2025 का संस्करण आयोजित किया जाएगा।

2 ) एयरो इंडिया 2025 का संस्करण कब से कब तक चलेगा ?

उत्तर : एयरो इंडिया 2025 का द्विवार्षिक एयरो-इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार 10 से 14 फरवरी, 2025 तक बेंगलुरु के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन बंगलुरु शहर में आयोजित किया जाएगा।

3 ) रक्षा मंत्रालय द्वरा संचालित एयरो इंडिया 2025 का कौन सा संस्करण है ?

उत्तर : एयरो इंडिया शो का  2025 में 15वां संस्करण आयोजित किया जाएगा।

4 ) एयरो इंडिया 2025 में कौन प्रदर्शन कर सकते हैं ?

उत्तर : एयरो इंडिया 2025 में रक्षा निर्माता, रक्षा निवेशक, नवप्रवर्तक, भारतीय रक्षा उद्योग, एमएसएमई/स्टार्टअप, OEM/विदेशी निवेशक, फैब्रिकेटर, संयुक्त उद्यम, सैन्य आपूर्तिकर्ता, अंतरिक्ष उद्योग आपूर्तिकर्ता और अनुसंधान एवं विकास संगठन आदी प्रदर्शन कर सकते हैं।

5 ) एयरो इंडिया 2025 के मुख्य लाभ क्या हैं ?

उत्तर : ब्रांड की जागरूकता, लीड अधिग्रहण, साझेदारी के अवसर को बढ़ावा, प्रचार और बाजार विश्लेषण जैसे कई लाभ एयरो इंडिया 2025 के संस्करण में है।

6 ) पहली बार एयरो इंडिया कब आयोजित किया गया था ?

उत्तर : रक्षा प्रदर्शनी संगठन, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा पहली बार वर्ष 1996 में बेंगलुरु के येलहांका एयर फोर्स स्टेशन में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया गया था।


जनवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
फरवरी 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष
मार्च 2025 महत्वपूर्ण दिन विशेष

महत्वपूर्ण दिन विशेष

विश्व कैंसर दिवसछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
संत रविदास जयंतीरामकृष्ण जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
पराक्रम दिवस 2025राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025गणतंत्र दिवस 2025
लाला लाजपत राय जयंती 2025शहीद दिवस 2025
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025विश्व कैंसर दिवस 2025
महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता दिवस 

अगर आप वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और उन्हें नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ये जानकारियाँ न केवल आपको वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराएंगी, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी समझने में मदद करेंगी। आइए, हम सभी मिलकर इन अद्भुत प्राणियों को बचाने में अपना योगदान दें। – wildlifenest.com