Table of Contents
Toggle71 वां मिस वर्ल्ड 2024 | 71st MISS WORLD 2024
हाल ही में मुंबई में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का समापन हो चुका है। और चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का ताज अपने नाम किया। मिस लेबनान, यास्मीना जायटौन को प्रथम रनर-अप नामित किया गया।
71 वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 में 112 देशों की प्रतियोगियों ने भाग लिया था, जिसका आयोजन बीकेसी में जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया गया था।

मिस वर्ल्ड 2024 की जानकारी
28 फरवरी से 9 मार्च के बीच भारत के मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 का 71 वां संस्करण मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। भारत मे यह सौंदर्य समारोह 28 साल बाद आयोजित किया गया है। इससे पहले यह समारोह वर्ष 1996 में आयोजित किया गया था।
मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर और फिलिपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग द्वारा किया गया है।
मिस वर्ल्ड 2024 का पैनल
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 में 12 जजों का एक पैनल स्थापित किया गया था जिनमे फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, एक्ट्रेस कृति सेनन, एक्ट्रेस और सोशल वर्कर अमृता फडणवीस, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, विनीत जैन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई, जर्नलिस्ट रजत शर्मा, समेत कई लोग शामिल थे।
मिस वर्ल्ड 2024 की विजेता
चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 24 वर्ष की आयु में 112 देशों की कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया।
मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का द्वारा मिस वर्ल्ड 2024 का सितारों से सजा ताज प्रतियोगिता के समापन के समय अपने उत्तराधिकारी के रूप में क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर पर पहनाया गया।
मिस वर्ल्ड 2006 की प्रतियोगिता विजेता ताताना कुचारोवा के बाद क्रिस्टीना पिस्जकोवा चेक गणराज्य की दूसरी मिस वर्ल्ड विजेता बनी।
मिस लेबनान यास्मीना जायटौन को प्रथम रनर-अप के रूप में घोषित किया गया।
2022 की मिस इंडिया विजेता 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। परंतु वह यह खिताब अपने नाम करने में असफल रही। सिनी शेट्टी शिर्ष 4 से बाहर हो गई परंतु वहां सिर्फ 8 में अपनी जगह बनाने में सफल रही।
मिस वर्ल्ड की शुरुआत
मिस वर्ल्ड हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1951 में एरिक मॉर्ले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में की गई थी।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स, मिस इंटरनेशनल, और मिस अर्थ के साथ दुनिया की चार सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है।
स्वीडन की केर्स्टिन किकी हाकनसन को मिस वर्ल्ड 1951 की पहली विजेता का ताज पहनाया गया था।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
भारत की मिस वर्ल्ड विजेता
मिस वर्ल्ड का किताब भारत और वेनेजुएला ने सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ही देश ने यह खिताब 6-6 बार जीता है।
भारतीय विजेता : रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) आदी ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।
मिस वर्ल्ड संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1 ) मिस वर्ल्ड की शुरुआत कब की गई ?
उत्तर : वर्ष 1951
2 ) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली महिला कौन थी ?
उत्तर : स्वीडन की केर्स्टिन किकी हाकनसन मिस वर्ल्ड 1951 की पहली पहली विजेता थी।
3 ) मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता की विजेता कौन है ?
उत्तर : चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 की खिताब अपने नाम किया।
4 ) मिस वर्ल्ड 2024 किस देश में आयोजित किया गया था ?
उत्तर : भारत में
5 ) भारत के मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 का कौन सा संस्करण है ?
उत्तर : मिस वर्ल्ड 2024 का 71 वां संस्करण मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था।
6 ) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय विजेता कौन थी ?
उत्तर : रीता फारिया ने वर्ष 1966 में भारत के लिए पहला मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
7 ) मिस वर्ल्ड 2024 का 71 वां संस्करण भारत में कितने वर्षों के बाद आयोजित किया गया है ?
उत्तर : 28 वर्षों के बाद
8 ) मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया था ?
उत्तर : सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
9 ) सबसे अधिक मिस वर्ल्ड का खिताब किस देश ने जीता है ?
उत्तर : मिस वर्ल्ड का खिताब भारत और वेनेजुएला ने सबसे ज्यादा 6-6 बार जीता है।
10 ) भारत में आखिरी बार मिस वर्ल्ड का खिताब किसने और कब जीता था ?
उत्तर : मानुषी छिल्लर ने वर्ष 2017 में आखरी बार भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिन विशेष
सरोजिनी नायडू और राष्ट्रीय महिला दिवस | डॉ. सी. वी. रमन और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस |
विश्व वन्यजीव दिवस | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | CISF स्थापना दिवस |
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 | इंडियन प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स | महिला प्रीमियर लीग |
खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स 2024 | एशियाई खेल 2023 |
खेलो इंडिया पैरा गेम्स | हॉकी विश्व कप |
बीच गेम्स 2024, दीव |
नोबेल पुरस्कार 2023 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार |
साहित्य अकादमी पुरस्कार | व्यास सम्मान पुरस्कार |
पद्म पुरस्कार 2024 | भारत रत्न पुरस्कार 2024 |
परीक्षाओं के अध्ययन हेतु महत्वपूर्ण लिंक